{"_id":"69fccd5d6682f32d94084d6c","slug":"two-buses-collide-on-highway-four-passengers-injured-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-158936-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: हाईवे पर भिड़ीं दो बसें चार यात्री हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: हाईवे पर भिड़ीं दो बसें चार यात्री हुए घायल
Thu, 07 May 2026 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Thu, 07 May 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
फोटो 7 कस्बा करहल में दुर्घटनाग्रस्त बस। संवाद
करहल। थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 19 पर बृहस्पतिवार सुबह दो बसों की आमने-सामने भिड़ंत में चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। यात्रियों की चीख पुकार सुन कर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।
नेशनल हाईवे 19 पर फिरोजाबाद से इटावा जाने वाले मार्ग पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य चल रहा है जिस वजह से रूट डायवर्जन किया गया है। बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे डायवर्जन पर बने डिवाइडर से एक बस टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। तभी पीछे से आ रही दूसरी बस दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से टकरा गई।
हादसे में आगे खड़ी दुर्घटनाग्रस्त बस में बैठी मुन्नी देवी निवासी औरंगाबाद इटावा, सुरेंद्र कुमार निवासी अजीतमल औरैया, अरुण कुमार निवासी चौबिया इटावा और मोहित घायल हो गए।
विज्ञापन
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंच कर सभी चार घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए जसवंत नगर स्थित सरकारी अस्पताल भिजवाया। क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटवाया गया।