{"_id":"66f7e0ae3e1a575ed10fe275","slug":"two-bike-riders-died-after-being-hit-by-high-speed-vehicle-in-mainpuri-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवकों की मौत; घर में मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवकों की मौत; घर में मची चीख पुकार
Sat, 28 Sep 2024 04:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 28 Sep 2024 04:26 PM IST
सार
मैनपुरी में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शुक्रवार की देर शाम एलाऊ थाना क्षेत्र में बाइक पर सवार दो युवकों को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
भोगांव थाना क्षेत्र के गांव जसवंतपुर निवासी संजू (37) शुक्रवार की देर शाम बाइक से साथी लक्ष्मण निवासी नगला हरिसिंह के साथ मैनपुरी किसी काम से आ रहे थे। बाइक जब थाना एलाऊ क्षेत्र में मैनपुरी किशनी मार्ग पर भीकनपुर मोड के पास पहुंची। तभी मार्ग से गुजर रहे किसी वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इस बीच मौके का फायदा उठाकर चालक वाहन को लेकर भाग गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों युवकों को पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद युवकों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मौत की खबर सुनते ही मृतक के परिजन में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शनिवार को शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। घरों में चीख पुकार मची है।