{"_id":"56f188d04f1c1b007ef14d25","slug":"tubewell-farmers-against-damage","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलकूप खराब होने से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलकूप खराब होने से किसान परेशान
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Tue, 22 Mar 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
नलकूप खराब होने से किसान परेशान
- फोटो : अमर उजाला
विकास खंड सुल्तानगंज क्षेत्र के ग्राम देवगंज में करीब चार माह से सरकारी नलकूप खराब है। नलकूप खराब होने से किसानों की फसलें सूख रही हैं। कई बार ग्रामीणों ने नलकूप विभाग के अधिकारियों से मांग की लेकिन कोई असर नहीं हुआ। मंगलवार को ग्रामीणों ने नलकूप पर प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन भेजा।
ग्रामीण प्रीतम सिंह ने कहा कि नलकूप से करीब 300 एकड़ भूमि की सिंचाई होती है। दिसंबर से नलकूप ने पानी देना ही बंद कर दिया। अमरपाल ने कहा कि कई बार नलकूप सही कराने के लिए अधिकारियों से मांग की। उन्हें आश्वासन दिया गया कि नलकूप सही करा दिया जाएगा। अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। राजबहादुर ने कहा कि नलकूप खराब होने से किसानों को डीजल पंपसेट से फसलों की सिंचाई करनी पड़ रही है। डीजल महंगा है और पंपसेट में पानी भी कम आता है। इससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। डीएम क ो पत्र भेजने वालों में रामू, विजय, कायम सिंह आदि मौजूद रहे।