फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Truck Rams Car at Navinganj Toll Plaza, 67-Year-Old Woman Seriously Injured

नवीगंज टोल पर रफ्तार का कहर: ट्रक की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, वृद्धा गंभीर घायल; लखनऊ जा रहा था परिवार

Thu, 20 Aug 2026 01:59 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 20 Aug 2026 01:59 PM IST
सार

नवीगंज टोल प्लाजा पर तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने टोल लेन में जा रही कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार टोल बैरियर से जा टकराई। हादसे में कार सवार 67 वर्षीय शीतल देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल मैनपुरी रेफर किया गया।

विज्ञापन
Truck Rams Car at Navinganj Toll Plaza, 67-Year-Old Woman Seriously Injured
नवीगंज टोल पर रफ्तार का कहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के नवीगंज स्थित टोल प्लाजा पर बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार ट्रक ने टोल टैक्स जमा करने के लिए लेन में प्रवेश कर रही कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन



मैनपुरी के हिन्दुपुरम कॉलोनी निवासी 67 वर्षीय शीतल देवी पत्नी सुभाष चंद्र की तबीयत खराब थी।  परिजन उन्हें उपचार के लिए कार से लखनऊ लेकर जा रहे थे। कार में विशाल और उनके मित्र वैभव कुमार भी सवार थे। बताया गया कि कार नवीगंज टोल प्लाजा की लेन में पहुंची ही थी, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर टोल बैरियर से जा टकराई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


 हादसे में शीतल देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल बेवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल मैनपुरी रेफर कर दिया गया।घटना के बाद टोल कर्मियों और पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed