{"_id":"67f7cb52e1b638f9fb053da7","slug":"truck-crushed-bike-rider-two-friends-in-road-accident-2025-04-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बाइक सवार दोस्तों को ट्रक ने राैंदा..100 मीटर तक शवों को घसीटा, खून से लाल हुई सड़क; दृश्य देख कांप गई रूह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बाइक सवार दोस्तों को ट्रक ने राैंदा..100 मीटर तक शवों को घसीटा, खून से लाल हुई सड़क; दृश्य देख कांप गई रूह
Thu, 10 Apr 2025 07:15 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 10 Apr 2025 07:15 PM IST
सार
बाइक से घर जा रहे दो दोस्तों को ट्रक ने राैंद दिया। इसके बाद भी चालक ने ट्रक नहीं रोका। 100 मीटर तक शवों को घसीटता ले गया। लोगों ने शोर मचाते हुए पीछा करना शुरू किया। इस पर चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
मृतकों के परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के दन्नाहार थाना क्षेत्र के करहल-मैनपुरी मार्ग पर बृहस्पतिवार को बाइक सवार दो दोस्तों की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। ट्रक चालक ने शवों को 100 मीटर से अधिक दूरी तक घसीटा। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। दोनों दोस्त एक परिचित के बेटे के अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे। पुलिस ने ट्रक को हिरासत में ले लिया है। शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। ट्रक चालक पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
थाना किशनी क्षेत्र के गांव महगवां निवासी सब्जी विक्रेता देवेंद्र (40) वर्तमान में शहर के मोहल्ला राजीव गांधी नगर में मकान बनाकर रह रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह वह कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव बैजनाथपुर निवासी अपने मित्र अजेंद्र उर्फ टीटी यादव (48) के साथ अपने परिचित के बेटे के अंतिम संस्कार में शामिल होने थाना करहल क्षेत्र के गांव मानिकपुर बाइक से गए थे। सुबह करीब 11 बजे देवेंद्र और अजेंद्र वहां से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। तभी मैनपुरी-करहल मार्ग पर मैनपुरी की ओर से जा रहे ट्रक ने उनको चपेट में ले लिया।
ये भी पढ़ें-UP: शबीना से तीसरा निकाह...फिर दी ऐसी मौत, देखकर कांप गए लोग; इसलिए आठ साल की मासूम का भी कर दिया कत्ल
ये भी पढ़ें-UP: शबीना से तीसरा निकाह...फिर दी ऐसी मौत, देखकर कांप गए लोग; इसलिए आठ साल की मासूम का भी कर दिया कत्ल
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि घटना इतनी भयानक थी कि बाइक सवारों को ट्रक चालक ने काफी दूर तक घसीटा। राहगीरों ने पीछा किया तो चालक ट्रक को बुझिया पुल के पास छोड़कर मौके से फरार हो गया। इधर, पीछे से अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे कुछ लोगों ने मृतकों की शिनाख्त की। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन भी पुलिस की सूचना पर पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे।
ये भी पढ़ें-UP: प्यार या फिर धोखा...प्रेमी ने इसलिए खुद को लगाई आग, लपटों में घिरते ही दौड़ा; खौफनाक वीडियो हुआ वायरल
ये भी पढ़ें-UP: प्यार या फिर धोखा...प्रेमी ने इसलिए खुद को लगाई आग, लपटों में घिरते ही दौड़ा; खौफनाक वीडियो हुआ वायरल
परिवारों में पसरा मातम
अजेंद्र के परिवार में इस घटना के बाद मातम पसर गया है। अजेंद्र पेट्रोल पंप पर गार्ड की नौकरी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। उनके परिवार में दो बेटे और पत्नी सुमनलता है। घटना की सूचना पाकर इनके घर पर रिश्तेदारों का जमावड़ा लग गया। इधर, देवेंद्र सब्जी विक्रेता थे। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी, पत्नी है। घटना से परिजन में मातम पसर गया। पत्नी शव को देखकर बदहवास हो गई। रिश्तेदारों ने घर पहुंचकर किसी प्रकार से परिवार को संभाला।