फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Tourism Minister planted a sapling in mother's name in Sainik School

Mainpuri News: पर्यटन मंत्री ने सैनिक स्कूल में रोपा मां के नाम का पौधा

Sat, 06 Jul 2024 07:04 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sat, 06 Jul 2024 07:04 PM IST
विज्ञापन
Tourism Minister planted a sapling in mother's name in Sainik School
पर्यटन मंत्री ने सैनिक स्कूल में रोपा मां के नाम का पौधा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने वन महोत्सव के तहत सैनिक स्कूल में अपनी मां माया देवी के नाम एक पौधा रोपित किया। लोगों से आह्वान किया कि एक पौधा अपनी मां के नाम अवश्य रोपित करें। जिस तरीके से प्रकृति के साथ छेड़छाड़ हुई है उससे वातावरण में प्रदूषण बढ़ रहा है।
जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने पौधा रोपित करके पौधरोपण का महत्व बताया। कहा कि संकिसा के पास काली नदी के तट पर जसराजपुर में भी जनपद को बौद्ध संकुल से जोडऩे का कार्य प्रस्तावित है। समान पक्षी विहार में भूमि की उपलब्धता के आधार पर वन विभाग कार्य करेगा।
विज्ञापन


पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री, जिलाधिकारी ने हाई स्कूल की परीक्षा में 97 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सैनिक स्कूल के सैनिक छात्र वैभव, नितिन, दिव्यांश एवं सैनिक स्कूल के शिक्षक सुनील पाठक, ईशु यादव, सुप्रभा चौहान, अजीत प्रताप सिंह, शशांक शेखर मिश्रा, अक्षय शुक्ला, असद मंसूरी को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी विकास नायक, प्रधानाचार्य सैनिक स्कूल अग्निवेश पांडेय, उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार, उप प्रभागीय वनाधिकारी वंदना सिंह, सेक्शन फोरेस्ट ऑफिसर राजीव दीक्षित, वन क्षेत्राधिकारी विवेकानंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed