फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Tourism Minister Jaiveer Singh challenged Swami Prasad Maurya said if you have courage then comment on Quran

रामचरित मानस विवादः योगी के मंत्री की स्वामी प्रसाद मौर्य को चुनौती, दम है तो कुरान पर टिप्पणी करके दिखाएं

Sat, 04 Feb 2023 06:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 04 Feb 2023 06:54 PM IST
सार

रामचरित मानस की चौपाइयों पर उठा विवाद शांत नहीं हो रही है। इसी कड़ी में अब पर्यटन मंत्री ने स्वामी प्रसाद मौर्य को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि यदि उनमें हिम्मत है तो कुरान पर टिप्पणी करके दिखाएं। 
 

विज्ञापन
Tourism Minister Jaiveer Singh challenged Swami Prasad Maurya said if you have courage then comment on Quran
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने श्री रामचरित मानस पर चल रहे विवाद पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें हिम्मत है तो कुरान पर टिप्पणी करके दिखाएं। कहा कि सनातन संस्कृति पर चोट बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन


योगी सरकार में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह शनिवार को मैनपुरी पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जिले की राजनातिक गतिविधियों को जाना। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की। इसके बाद शिविर कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता की। 

विज्ञापन

देश प्रेमी सनातन संस्कृति पर चोट बर्दाश्त नहीं करेंगे

इस दौरान पर्यटन मंत्री ने कहा कि कुछ लोग सनातन संस्कृति को सबसे कमजोर समझ रहे हैं। हिंदुस्तान में रहने वाले राष्ट्र भक्त और देश प्रेमी सनातन संस्कृति पर चोट बर्दाश्त नहीं करेंगे। सनातन संस्कृति पर चोट करना राजनीतिक विषय नहीं है। भारतीय और सनातन संसकृति के खिलाफ टिप्पणी करने का हक किसी को नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हर धर्म का आदर करती है सनातन संस्कृति

कहा कि धार्मिक भावनाओं पर कुठाराघात करना भी ठीक नहीं है। सनातन संस्कृति तो वैसे ही हर धर्म का आदर करती है। सनातन संस्कृति को मानने वाले लोग किसी दूसरे धर्म का अनादर नहीं करते हैं। राष्ट्रहित सर्वोपरि है और हमेशा ही रहेगा। किसी को भी सनातन संस्कृति पर चोट नहीं करनी चाहिए। ताकि, सनातन संस्कृति का पालन करने वालों की धार्मिक भावनाएं आहत न हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed