फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   To save family and culture, it is necessary to strengthen Hindutva.

Mainpuri News: परिवार और संस्कृति बचाने के लिए हिंदुत्व को मजबूत करना जरूरी

Tue, 03 Feb 2026 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 03 Feb 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
To save family and culture, it is necessary to strengthen Hindutva.
फोटो 10 राष्ट्र रक्षा हिंदू सम्मेलन में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्राएं। संवाद - फोटो : 1
घिरोर। समाज में एकता के साथ परिवार में भी एकता बहुत जरूरी है। अलग-अलग कारणों से आज परिवार बिखरते जा रहे हैं। बहन-बेटियां विधर्मियों के झांसे में आकर परिवार और धर्म को छोड़ रही हैं, जो चिंताजनक है। ऐसे में हिंदुत्व को और मजबूत करने की जरूरत है। ये बातें सोमवार को यहां आयोजित राष्ट्र रक्षा हिंदू सम्मेलन में महामंडलेश्वर हरिहरानंद महाराज ने कहीं।
विज्ञापन

आरएसएस के क्षेत्रीय कार्यवाह प्रमोद शर्मा ने कहा, हिंदुत्व एक माला है जिसमें जातियों में बंटे हिंदू मोती की तरह पिरोए गए हैं लेकिन अब जाति के भेद को मिटाकर आगे बढ़ना होगा। कवि गौरव चौहान ने अपनी रचना पढ़कर सनातन का मतलब समझाया। उन्होंने कहा, जगत कल्याण के पथ पर सदा सत्कर्म वाले हैं, हमीं जग में मरण जीवन के शाश्वत मर्म वाले हैं। समय और सृष्टि के आरंभ से है यह अमर गाथा, हमको गर्व है हम सब सनातन धर्म वाले हैं...।
विज्ञापन

प्रोफेसर ओमपाल सिंह निडर ने भी अपनी रचना पढ़ी। कहा, बसे जो आस्तीनों में उन्हें बाहर निकालेंगे, गदा हम भीम की अपनी भुजाओं में उठा लेंगे। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी। कार्यक्रम में माधवी वशिष्ठ, सतीश मधुप, जयदेव दीक्षित, ब्लाॅक प्रमुख सत्यपाल सिंह यादव, गोविंद भदौरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




हिंदू जागरण यात्रा से दिया सामाजिक एकता का संदेश (फोटो 16)

कुरावली। गांव मिढ़ावली में सोमवार को हिंदू जागरण यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। यात्रा के माध्यम से समाज में जागरूकता और संगठन की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। इस दौरान उमेश सिंह चौहान, गुड्डू चौहान, गौरव चौहान, गोलू चौहान, राजू भदौरिया, कुलदीप चौहान, पंकज शाक्य आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed