{"_id":"64296c2369d81a8202012c06","slug":"three-patients-died-of-heart-attack-and-fever-and-asthma-in-mainpuri-five-were-referred-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार, अस्थमा के साथ हार्ट अटैक का खतरा: मैनपुरी में तीन मरीजों की मौत, पांच की हालत नाजुक, मेडिकल कॉलेज रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार, अस्थमा के साथ हार्ट अटैक का खतरा: मैनपुरी में तीन मरीजों की मौत, पांच की हालत नाजुक, मेडिकल कॉलेज रेफर
Sun, 02 Apr 2023 05:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 02 Apr 2023 05:42 PM IST
सार
मैनपुरी में सरकारी अस्पतालों के साथ निजी अस्पतालों में मरीजों की कतार बढ़ती जा रही है। इनमें से ज्यादा लोग अस्थमा, बुखार और हार्ट अटैक से पीड़ित हैं। रविवार को ऐसे तीन मरीजों की मौत हो गई। जबकि पांच की हालत नाजुक होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज, सैफई के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती बच्चा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में अस्थमा के साथ ही बुखार के मरीजों की संख्या में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को यहां बुखार, अस्थमा और हृदय घात से तीन मरीजों की मौत हो गई। जबकि 17 मरीज जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। हालत बिगड़ने पर पांच मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज, सैफई के लिए रेफर किया गया है।
परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घिरोर थाना क्षेत्र के गांव चापरी निवासी गया प्रसाद की 75 वर्षीय पत्नी सुदामा देवी को शनिवार की रात अचानक हृदय घात पड़ा। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुखार और हृदय घात से दो की मौत
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में रविवार को सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। यहां 17 मरीज विभिन्न बीमारियों से पीड़ित होने पर भर्ती कराए गए। वहीं इमरजेंसी ओपीडी में 33 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। पांच मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज, सैफई के लिए रेफर किया गया है। औंछा थाना क्षेत्र के गांव मधुपुरी निवासी 65 वर्षीय रामवीर सिंह को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था।
विज्ञापन
परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घिरोर थाना क्षेत्र के गांव चापरी निवासी गया प्रसाद की 75 वर्षीय पत्नी सुदामा देवी को शनिवार की रात अचानक हृदय घात पड़ा। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन