फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Three injured in firing

हर्ष फायरिंग में तीन घायल

Sun, 25 Jan 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी Updated Sun, 25 Jan 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पुलिस ने घटना के संबंध में आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन





थाना क्षेत्र के ग्राम नगला झाल निवासी सोबरन सिंह के पुत्र लालू का शनिवार की रात तिलक समारोह था। समारोह के दौरान रात में हर्ष फायरिंग से शैलेंद्र (28) निवासी अंडनी, उमेश (30) निवासी बेगम थाना करहल और समारोह में पूड़ी बनाने गई नसीमा (55) निवासी मोहल्ला मनिहारान करहल घायल हो गए। घायलों को करहल अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।



 पुलिस ने लोगों से जानकारी जुटाने के बाद जनपद इटावा के थाना वैदपुरा क्षेत्र के ग्राम नगला दीप निवासी वेदराम के खिलाफ जानलेवा हमले के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर वेदराम की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष कुर्रा का कहना है कि मामला हर्ष फायरिंग का नहीं बल्कि समारोह के दौरान गोली मारने का है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद सही जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed