फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Three including two women killed by lightning

बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत तीन की मौत

Mon, 20 Jun 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Mon, 20 Jun 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Three including two women killed by lightning
बारिश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सोमवार को दोपहर बाद आए चक्रवात और मूसलाधार बारिश के बीच बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं बड़ी संख्या में जानवरों की भी मौत हुई। इसके अलावा शहर से लेकर देहात तक दर्जनों पेड़ गिरे। हालांकि तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिली। शहर में जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


 सोमवार दोपहर मूसलाधार बारिश ने राहत जरूर दी। इस दौरान जिले में आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर बिजली गिरने से दो महिलाओं और एक युवक की मौत हो गई। वहीं इसके अलावा नौ भैंस, एक गाय और दो मोर की भी मौत हो गई। बरनाहल के केशोपुर में बिजली गिरने से रिंकू (26) की मौत हो गई। वह घटना के समय खेत पर काम कर रहा था। इसके अलावा भोगांव थाना क्षेत्र के गांव बरासूरजपुर में सुनीता (50), गांव शिवनरायन शाक्य की पत्नी की भी खेत में काम करने के दौरान बिजली गिरने से मौत हो गई। थाना किशनी क्षेत्र के ग्राम मकरंदपुर में संदीप के घर पर बिजली गिरी। इससे घर में रखा सारा सामान जल गया। 
विज्ञापन

इसके अलावा औंछा क्षेत्र के गांव उसनीधा में दोपहर तीन बजे बिजली गिरने से भूरे सिंह की दो भैंस, पप्पू की एक भैंस मर गई। वहीं थाना किशनी के महिगंवा में अश्वथामा दिवाकर की एक भैंस, एक गाय, पहाड़पुर में सुरेश यादव की दो भैंस और आवाजपुर में राजवीर की एक भैंस बिजली गिरने से मर गई। इसके अलावा कुर्रा के गांव सहन में एक गाय, एक भैंस बिजली गिरने से मर गई। देर शाम खबर लिखे जाने तक अधिकांश स्थानों पर अधिकारी नहीं पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में जगह-जगह हुआ जलभराव
सोमवार की दोपहर हुई मूसलाधार बारिश से एक बार फिर लोगों को जबरदस्त जलभराव का सामना करना पड़ा। मुख्य मार्गों से लेकर गलियों तक में पानी भर गया। बारिश बंद होने के घंटों बाद तक जलभराव होता रहा। 



मक्का और मूंगफली को हुआ नुकसान
ज्योंती। कस्बा में आकस्मिक बारिश होने से किसानों की मक्का भीग गई। उल्लेखनीय है कि किसानों ने खुले स्थानों पर सूखने के लिए मक्का डाली थी। भीगने से मक्का का रंग बदल गया इससे उसके बाजार भाव में गिरावट आ जाएगी। इससे किसानों का खासा आर्थिक नुकसान हुआ है। किसान सुनील कुमार ने बताया के बरसात के कारण मक्का को नुकसान हुआ है। इस साल मक्का की फसल अच्छी हुई थी। वहीं राकेश कुमार ने बताया सैकड़ों क्विंटल मक्का इस बरसात में खराब हो गई है इसे सुखाने में चार दिन लगेंगे। मौसम विभाग के अनुसार 22 जून से बारिश होने की संभावना है। वहीं किसान राकेश यादव ने बताया कि बरसात से मूंगफली की फसल को भी नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed