{"_id":"57a343ac4f1c1bb17b2b8dd5","slug":"thereby-restoring-the-old-pension-will-own-the-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाल कराकर ही शिक्षक लेंगे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाल कराकर ही शिक्षक लेंगे दम
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Thu, 04 Aug 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने गुरुवार को डीआईओएस कार्यालय पहुंच प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम और डीआईओएस को सीएम से संबोधित ज्ञापन दिया।
जिलाध्यक्ष डा. अनिल कुमार सिंह ने कहा कि एनपीएस के स्थान पर पुराने पेंशन बहाल करने को सुनिश्चित करें। मान्यता प्राप्त वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के उनके बैंक खाते के जरिए मानदेय दिलाया जाए। विनियमितीकरण अधिनियम 2016 की विसंगतियों को दूर कराया जाए। सातवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों को संशोधित किया जाए। कंप्यूटर शिक्षकों को संविदा शिक्षक तथा व्यावसायिक शिक्षकों को पूर्ण शिक्षक का दर्जा दिलाया जाए। जिला महामंत्री योगेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी। वह चैन की सांस नहीं लेंगे। ज्ञापन देने वालों में डाक्टर अजय यादव, अखिलेश कुमार, भोजराज, सरोज कुमार, योगेंद्र पाल सिंह, कप्तान सिंह, राजेश शर्मा, अजित शाह, विपिन दुबे आदि मौजूद थे।