{"_id":"6a7a110b4fb1e185f3010977","slug":"theft-at-the-home-of-a-youth-who-had-gone-to-fetch-kanwar-water-mainpuri-news-c-174-1-mnp1011-164518-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: कांवड़ भरने गए युवक के घर हो गई चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: कांवड़ भरने गए युवक के घर हो गई चोरी
Mon, 10 Aug 2026 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Mon, 10 Aug 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
बरनाहल। गांव नगला वन में चोरों ने घर में घुसकर लाखों के सोने के आभूषण और नकदी चुरा ली। घर से एक युवक कांवड़ भरने गया था। चोर सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए। सुबह जानकारी होने पर ग्रामीणों की सूचना के बाद सीओ करहल और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
गांव निवासी बृजकुमार के दो पुत्र पंकज कुमार उर्फ अश्वनी और अवनीश राठौर हैं। पंकज घर पर खेती करते हैं। अवनीश फिरोजाबाद में वकालत करते हैं। दो दिन पूर्व पंकज पत्नी पूजा और पुत्री दीक्षा के साथ सोरों कांवड़ भरने गए थे। घर पर उनके पिता बृजकुमार और पंकज की विवाहिता बहन अर्चना नीचे कमरे में सो रही थी।
रविवार रात को चोर पीछे से घर में घुस आए। ऊपर छत पर बने कमरे में रखी अलमारी में से सोने के आभूषण सहित एक लाख रुपये चुरा लिए। सुबह करीब 4 बजे पंकज कांवड़ लेकर बरनाहल पहुंचे तो पंकज ने बहन अर्चना से फोन कर घर पर पूजा की तैयारी करने के लिए कहा।
विज्ञापन
भाई के फोन के बाद जब अर्चना छत पर पहुंची तो कमरे में सामान बिखरा हुआ था। उसने परिजन को जानकारी दी। सूचना मिलने पर सीओ करहल अजय सिंह चौहान, थानाध्यक्ष अनुरूद्ध प्रताप सिंह और फाॅरेसिक टीम मौके पर पहुंची। पीड़ित ने करीब 15 लाख रुपए की चोरी होने के संबंध में तहरीर दी है।