{"_id":"698a26e37c3121c99c02d5b1","slug":"the-young-woman-committed-suicide-by-hanging-herself-in-her-room-at-home-mainpuri-news-c-25-1-agr1063-985802-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: युवती ने घर के कमरे में फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: युवती ने घर के कमरे में फंदा लगाकर दी जान
Mon, 09 Feb 2026 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
दन्नाहार। थाना क्षेत्र के गांव नगला गड़रियान में 21 वर्षीय युवती का शव घर के कमरे में साड़ी के फंदे से लटका हुआ मिला। परिजन खुदकुशी की वजह घरेलू कारण बता रहे हैं।
नगला गड़रियान निवासी राजकुमार की पत्नी सोमवार सुबह पड़ोस के घर में शादी के बुलावे में गई थीं। वहीं माता-पिता घर के बाहर बैठे थे और छोटा बेटा खेत पर गया हुआ था। उनकी 21 वर्षीय पुत्री मीनाक्षी कमरे में थी। कुछ देर बाद जब मां घर लौट कर आई तो मीनाक्षी नजर नहीं आई। सामने वाला कमरा बंद होने पर दरवाजा खटखटाने पर भी जब कोई जवाब नहीं मिला। ससुर राम सिंह को जानकारी दी। जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजन ने दरवाजा तोड़ दिया। कमरे में मीनाक्षी का शव साड़ी के फंदे से लटका हुआ था। प्रभारी निरीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। शव को मोर्चरी के लिए भेजा। मृतका की दादी ने बताया कि कुछ दिनों से मीनाक्षी परेशान नजर आ रही थी।