{"_id":"573dfc864f1c1bd42fac6fcc","slug":"the-work-began-in-the-shelter-housing-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा में शुरू हुआ आसरा आवास का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा में शुरू हुआ आसरा आवास का कार्य
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Thu, 19 May 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
निर्माण
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
। कस्बा ज्योंति स्थित वीरेंद्र भारती इंटर कालेज में गुरुवार को एसडीएम, सीओ सिटी ने पुलिस बल की मौजूदगी में आसरा आवास निर्माण का कार्य कराया गया। बता दें कि बुधवार को डीएम लोकेश एम के आदेश पर प्रबंधक समेत पांच नामजद और दस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
कस्बा ज्योंति स्थित वीरेंद्र भारती इंटर कालेज के परिसर में आसरा आवास निर्माण कार्य रोके जाने के बाद ठेकेदार ने डीएम लोकेश एम से शिकायत की थी। जिस पर डीएम ने प्रबंधक समेत पांच नामजद और 10 अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे। साथ ही अधिकारियों को पुलिस और पीएसी की मौजूदगी में आसरा आवास का निर्माण कार्य पूरा कराने के आदेश भी दिए थे। गुरुवार सुबह एसडीएम घिरोर महेश चंद्र, सीओ सिटी शमशेर बहादुर बड़ी संख्या में पुलिसबल और एक प्लाटून पीएसी के साथ विद्यालय पहुंचे। यहां आसरा आवास का रुका कार्य दोबारा शुरू कराया। इस दौरान परिसर में कई थानों का फोर्स और पीएसी के जवान तैनात रहे। वहीं विद्यालय प्रबंधक समेत अन्य नामजद पहले ही भाग गए।