फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The teenager, who lives on food poison lover hanged

प्रेमी के जहर खाने पर किशोरी ने फांसी लगा दी जान

Thu, 18 Aug 2016 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Thu, 18 Aug 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
The teenager, who lives on food poison lover hanged
फांसी - फोटो : अमर उजाला
परिवारीजनों ने मिलने पर पाबंदी लगाई तो नादान उम्र के प्रेमी युगल ने आत्मघाती कदम उठा लिया। पहले किशोर ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की, उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए सैफई में भर्ती कराया गया है। उधर, उसके जहर खाने की जानकारी किशोरी को हुई तो उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद परिवारीजनों ने शव रखकर जाम लगाने का प्रयास भी किया लेकिन पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन

घटना थाना किशनी क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को हुई। मरने वाली किशोरी कक्षा नौ  की छात्रा थी। किशोर भी उसके ही गांव का रहने  वाला है। बताया जा रहा है कि दोनों के  प्रेम संबंधों की जानकारी होने पर परिवारीजनों ने इनके मिलने पर पाबंदी लगा दी थी, जिससे आहत किशोर ने बुधवार सुबह अपने घर में जहर खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिवारीजन उसे लेकर पहले जिला अस्पताल पहुंचे, वहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। उधर, 
विज्ञापन

बुधवार शाम को किशोरी के माता-पिता खेत पर गए तो उसने भी अपने घर में दुपट्टे का फंदा  बनाकर फांसी लगा ली। उसके माता-पिता घर लौटकर आए तो उसका शव उन्हें पंखे पर बांधे गए फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी होने के बाद सीओ आत्मप्रकाश यादव और इंस्पेक्टर आरएस गौतम मौके पर पहुंच गए। परिवारीजनों से बातचीत की गई लेकिन वो युवक के जहर खाने को आत्महत्या की वजह से होने से इंकार कर रहे हैं। गुरुवार को किशोरी का शव पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए उसके परिवारीजनों को सौंप दिया गया। परिवारीजन शव को लेकर थाना किशनी पहुंचे और वहां शव को सड़क पर रखकर जाम लगाने की कोशिश की। लेकिन सूचना मिलते ही सीओ समेत पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



परिवारीजनों की ओर से पोस्टमार्टम कराने का प्रार्थना-पत्र दिया गया था। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी।
थानाध्यक्ष किशनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed