फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The results for the head of the village council position were declared without counting the votes from one booth; a recount will now be conducted.

Mainpuri News: एक बूथ गिने बिना प्रधान पद का परिणाम घोषित, अब होगी गणना

Tue, 23 Dec 2025 02:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 23 Dec 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
The results for the head of the village council position were declared without counting the votes from one booth; a recount will now be conducted.
मैनपुरी। करहल तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत तखरऊ के प्रधान पद के लिए बूथ संख्या 138 की मतगणना 30 दिसंबर को एसडीएम न्यायिक करहल के न्यायालय में की जाएगी। मतगणना में तहसीलदार और खंड विकास अधिकारी करहल भी मौजूद रहेंगे। पराजित प्रत्याशी की याचिका पर जिला जज के आदेश के बाद एसडीएम न्यायिक करहल मतगणना की प्रक्रिया पूरा कराएंगे।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव 2021 में प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में तखरऊ ग्राम पंचायत से तीन प्रत्याशी चुनाव लड़े। मतगणना के बाद नीलम को 108 वोटों से जीता हुआ घोषित किया गया। मतगणना के बाद पराजित प्रत्याशी मुन्नीदेवी ने जिला जज के न्यायालय में याचिका दायर की। आरोप लगाया कि बूथ संख्या 136 और 137 के मतों की गणना करके ही नीलम को 108 वोटों से जीता हुआ घोषित किया गया। बूथ संख्या 138 के मतों की गणना ही नहीं की गई। जबकि इस बूथ पर 650 से अधिक वोट डाले गए थे।
विज्ञापन

याचिका की सुनवाई करने के बाद जिला जज ने एसडीएम करहल को बूथ संख्या 138 की मतगणना करके आख्या देने के निर्देश दिए। एसडीएम न्यायिक करहल केशवप्रसाद ने सुनवाई करने के बाद आदेश दिया हैं कि ग्राम पंचायत तखरऊ के प्रधान पद के लिए बूथ संख्या 138 की मतगणना 30 दिसंबर को एसडीएम न्यायिक करहल के न्यायालय में सुबह 10 बजे से दोनों पक्षों की मौजूदगी में की जाएगी। मतगणना के दौरान तहसीलदार और खंड विकास अधिकारी करहल भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह है मामला
करहल। महिला सीट होने पर तखरऊ ग्राम पंचायत से वर्ष 2021 में तीन महिलाएं चुनाव लड़ी थीं। नीलम देवी को बूथ संख्या 136 पर 248 तथा बूथ संख्या 137 पर 261 वोट मिले थे। मुन्नीदेवी को बूथ संख्या 136 पर 268 तथा बूथ संख्या 137 पर 133 वोट मिले थे। तीसरी प्रत्याशी सीमा को बूथ संख्या 136 पर आठ तथा बूथ संख्या 137 पर 38 वोट मिले थे। नीलम देवी को 108 वोटों से जीता हुआ घोषित किया गया था। बूथ संख्या 138 के लगभग 650 वोटों की गिनती ही नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed