{"_id":"57e17e964f1c1b1539a82748","slug":"the-opening-of-the-maternity-wing-forward","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेटरनिटी विंग को उद्घाटन का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेटरनिटी विंग को उद्घाटन का इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Tue, 20 Sep 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
मेटरनिटी विंग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मेटरनिटी विंग तैयार है फिर भी औंछा क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को इसकी सुविधा नहीं मिल पा रही है। उद्घाटन की औपचारिकता पूरी न होने से 50 लाख की परियोजना का सदुपयोग नहीं हो पा रहा है। क्षेत्र की महिलाओं को उपचार के लिए 23 किमी की भागदौड़ से छुटकारा नहीं मिल रहा है।
औंछा निवासी विद्याराम यादव ने बताया कि चार माह पहले मेटरनिटी विंग का निर्माण पूरा हुआ तो लगा कि अब गर्भवती महिलाओं को उपचार के लिए मैनपुरी नहीं जाना पड़ेगा। समय से उपचार मिलेगा, लेकिन प्रशासन और शासन उदासीन है। उद्घाटन की औपचारिकता जनता पर भारी पड़ रही है। स्टॉफ की भी तैनाती नहीं हुई है। अभय ओशो को इस बात पर गुस्सा है कि पत्राचार के बाद भी विभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि इसे शुरू कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं। ग्रामीण विजयपाल सिंह, सतनेश यादव, राकेश, कमल मिश्रा, राजेश वर्मा, रामवकील गुप्ता, टिंकू गुप्ता, सुमित कठेरिया, मनोज वर्मा, ओमकार, शाहरुख अली आदि ने डीएम को पत्र लिखकर मेटरनिटी विंग शुरू कराने की मांग की है।
मेटरनिटी विंग शुरू कराने के लिए शासन को पत्र लिखा है। विभाग पूरी कोशिश में लगा है कि इसकी सेवा जल्दी से जल्दी शुरू हो।
डा. के के शर्मा, सीएमओ, मैनपुरी।