Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The lover eloped with the girl before marriage

UP: मार्च में है शादी...लकड़ी की सीढ़ी लगा युवती के घर में घुस गया प्रेमी, फिर हुआ कुछ ऐसा; पड़ोसी भी हैरान

Thu, 23 Jan 2025 04:53 PM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 23 Jan 2025 04:53 PM IST
सार

परिजनों ने युवती की शादी तय कर दी थी। मार्च माह में बरात आनी है। इसको लेकर परिजन तैयारी में जुटे थे। घर में खुशी का माहाैल था, लेकिन युवती के एक कदम ने सब खुशियों पर पानी फेर दिया।

विज्ञापन
The lover eloped with the girl before marriage
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी में परिजन ने युवती की शादी तय कर दी तो युवती के प्रेमी ने योजना बनाकर घर में लकड़ी की सीढ़ी लगा दी। अपने दोस्त की मदद से प्रेमिका को सीढ़ी से उतार कर अपने साथ ले गया। जाते हुए युवती घर में रखा लाखों रुपये का जेवर और नकदी भी साथ ले गई। पुलिस ने प्रेमी और साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

कोतवाली क्षेत्र की एक काॅलोनी की रहने वाली एक युवती की शादी परिजन ने तय कर दी थी। मार्च माह में बरात आने की तारीख तय हो गई थी। घर में खुशी का माहौल था, परिजन ने तैयारियां भी शुरू कर दी थीं। लेकिन शादी से पहले ही युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि बाड़ा हाउस करहल चौराहा के पास रहने वाले अजय कुमार से पुत्री फोन पर बात किया करती थी। जानकारी होने के बाद उन्होंने पुत्री को रोका और युवक के घर वालों से भी शिकायत की। आरोपी ने अपने एक साथी की मदद से 21 जनवरी की रात को घर में सीढ़ी लगाई और घर में घुस आए। 

 
विज्ञापन

पिता ने बताया कि उनकी पुत्री को सीढ़ी से उतार कर अपने साथ ले गया। पड़ोसी ने पुत्री को सीढ़ी से उतरते हुए देखा था। बेटी घर में रखे पांच लाख रुपये व सोने चांदी के जेवर भी साथ ले गई है। पुत्री की काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लग सका। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed