{"_id":"58cd73204f1c1b2d5a32ba5b","slug":"the-launch-of-urs-with-meilad-sharif","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीलाद शरीफ के साथ हुआ उर्स का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीलाद शरीफ के साथ हुआ उर्स का आगाज
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Sat, 18 Mar 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
मीलाद शरीफ के साथ हुआ उर्स का आगाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजरत सईद सैय्यद अबू बक्र रहमतुल्लाअलैह के ईदगाह पर लगने वाले तीन दिवसीय सालाना उर्स का शुक्रवार की देर शाम नमाज-ए इशां के बाद मीलाद शरीफ के साथ आगाज हो गया। इसमें मौलाना रजा नूरी साहब ने फतिहा के बाद अमन और चैन की दुआ मांगी।
उर्स कमेटी के सदर डा. कासिम अली एवं सेक्रेटरी अयाज मंसूरी ने बताया कि तीन दिन चलने वाले उर्स में शाहजहांपुर की मासूम हसनरजा कव्वाल पार्टी, समधन की आमिर इमरान कव्वाल पार्टी, राजा अरसद कव्वाल पार्टी, फर्रूखाबाद की बच्चा कव्वाल पार्टी, गुरसहायगंज की जहीर साबरी तथा शाहजादे नियाजी कव्वाज पार्टी के कव्वाल भाग लेगे तथा अपना अपना कलाम पेश करेगें। इस मौके पर नवी हसन, नूर मुहम्मद, इरशाद, शरीफ मसूंरी, शहनूर, शेखर मसूरी, अशरफ, रवी मसूरी, मासूक अली, ताज मुहम्मद, आरिफ, मुबीन, सोहेल, रागिव, गोल्डी नाजिम आदि लोग मौजूद थे।
नगर के समीपवर्ती ग्राम आलीपुर खेड़ा में स्थित शाह सूफी हबीबुर्रहमान चिश्ती कादरी की मजार पर लगने वाले तीन दिवसीय उर्स का समापन हो गया। देश में अमन चैन की दुआ मांगी गई। बाहर से आए हुए कव्वालों ने एक से बढ़कर एक कव्वाली पेश कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। बाहर से आए लोगों ने चादर चढ़ाकर अपनी मनौती मांगी। इस मौके पर हाजी हलीम चिश्ती, हाफिज रफीउद्दीन, माहिर खान, समसुन आदि लोग मौजूद थे।