फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The health department team examined the reality of health services.

Mainpuri News: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परखीं स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविकता

Tue, 20 Jan 2026 01:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 20 Jan 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
The health department team examined the reality of health services.
करहल। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए सरकार की तरफ से प्रयासों और सरकार की स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविकता जानने के लिए स्वास्थ्य विभाग की एक टीम तीन दिवसीय दौरे पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करहल आई। टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करहल समेत पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और 15 उपकेंद्रों का निरीक्षण किया। अलीगढ़ मंडल से आयी टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तखरऊ, शंकरपुर, चंदपुरा, सहन और 15 उपकेंद्रों का निरीक्षण किया। टीम के सदस्यों ने मरीजों से फीडबैक लिया और स्टाफ के कार्यों को निगरानी की। वार्डों में जाकर स्वास्थ्य कर्मियों से सवाल भी किये। टीम में शामिल सदस्यों ने बताया कि इस निरीक्षण के आधार पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जायेगी।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अभिषेक यादव, मो. मुजाहिर मलिक, दिनेश कुमार, अजमत अली, डॉ. नीरज यादव, सचिन यादव, विपिन, डॉ. पीके मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed