{"_id":"6949aafa5e4e6ac028025ae0","slug":"the-female-students-were-given-karate-training-for-self-defense-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-150985-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए दिया कराटे का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए दिया कराटे का प्रशिक्षण
Tue, 23 Dec 2025 02:02 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Tue, 23 Dec 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
फोटो 29 अपराजिता में कराटे का अभ्यास करती छात्राएं। संवाद
- फोटो : संस्थान
बेवर। अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल के तहत सोमवार को कस्बा स्थित अमर शहीद इंटर काॅलेज में छात्राओं को शिक्षक पुरेंद्र कुमार ने आत्मरक्षा के गुर सिखाए। शिक्षक ने छात्राओं को योगाभ्यास कराकर उसके लाभ भी बताए हैं।
प्रधानाचार्य शिवराज सिंह ने बताया कि यदि कोई बाल पकड़ ले तो किस तरह से खुद का बचाव करना होगा। कब बैठना है और कब सामने वाले पर हमलावर होना है। छात्राओं ने प्रशिक्षण प्राप्त करने के साथ एक दूसरे से आपस में प्रैक्टिस भी की। मार्शल आर्ट सीखने वाली छात्राओं के दिल और दिमाग से डर निकल जाता है।
करन सिंह और इंद्रेश कुमार ने बताया कि कैसे कराटे का किक, पंच, ब्लॉक सीखकर हम खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। जिससे छात्राएं आने-जाने के समय स्वयं अपनी आत्म रक्षा कर सकती है। कराटे से हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है और हम शारीरिक ही नहीं मानसिक रूप से भी मजबूत होते हैं। इस दौरान 50 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान पांच छात्राओं को अमर उजाला की पुस्तकें शालिनी, मीनाक्षी, नंदनी, प्राची, माला, रागिनी, अंशिका, इंदिरा, दामिनी को प्रैक्टिस करने पर उपलब्ध कराई गई।