फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The farmer committed suicide after being threatened.

Mainpuri News: धमकी से आहत होकर किसान ने की थी खुदकुशी

Sun, 24 May 2026 11:17 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
The farmer committed suicide after being threatened.
किशनी। रुपये लेनदेन के विवाद में मिली धमकी से आहत होकर गांव कमलपुर के रहने वाले किसान ने खुदकुशी की थी, पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

कमलपुर निवासी सुजाता ने बताया कि पति भूप सिंह उर्फ भीमसेन का हरि प्रसाद से रुपये का लेनदेन था। 16 मई को वह पति के साथ खेत पर मक्का की फसल में पानी लगा रही थीं। तभी हरि प्रसाद वहां आया और रुपये लेनदेन की बात कहते हुए पति को गालियां देने लगा। पति को धमकी भी दी। पति ने उनसे कहा कि तुम घर जाकर खाना ले आओ, वह घर से खाना लेने के लिए चली गई थीं।
विज्ञापन

इस बीच पति ने हरि प्रसाद के सामने ही जामुन के पेड़ पर अंगौछे का फंदा लगाकर जान दे दी। जब वह खाना लेकर खेत पर पहुंची तो पति का शव पेड़ पर लटका था, हरि प्रसाद वहां से भाग रहा था। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed