फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The delivery dates will be determined now Pushtahar

अब निर्धारित तिथियों में होगा पुष्टाहार का वितरण

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
The delivery dates will be determined now Pushtahar
मैनपुरी। अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर पुष्टाहार का वितरण निर्धारित माह की तिथियों में ही होगा। इस संबंध में निदेशालय ने विभाग को दिशा निर्देश जारी किए हैं। इन तिथियों में वितरण न करने कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

निदेशालय से जारी पत्र में कहा गया है कि अब माह की पांच, 15 और 25 तारीख को पुष्टाहार का वितरण किया जाएगा। यदि इन किसी तिथियों में रविवार या सार्वजनिक अवकाश पड़ता है तो अगले कार्य दिवस में पुष्टाहार का वितरण किया जाएगा। इस कार्य को सफल बनाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर तिथियों का लेखन भी कराया जाएगा। साथ ही प्रचार प्रसार भी कराया जाएगा। साथ ही पत्र में कहा गया है कि निर्धारित तिथियों पर विभाग की कोई भी बैठक नहीं की जाएगी। यदि किसी भी केंद्र पर निर्धारित तिथियों में वितरण नहीं होता है तो संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि अभी तक जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रत्येक शनिवार को लाभार्थियों को पुष्टाहार वितरण किया जाता था। इसमें छह माह से तीन वर्ष के बच्चों को 25 दिन के लिए अनुपूरक आहार के तीन पैकेट दिया जाता है। अब एक-एक पैकेट प्रत्येक माह की पांच, 15 और 25 को दिया जाएगा। वहीं गर्भवती, धात्री को निर्धारित तिथियों पर भी एक-एक पैकेट पुष्टाहार दिया जाएगा। साथ ही किशोरी को भी निर्धारित तिथियों पर टेक होम राशन दिया जाएगा।
विज्ञापन


जिले में 1788 केंद्र हैं संचालित
जिले में 1788 आंगनबाड़ी केंद्र वर्तमान में संचालित हैं। इन केंद्रों पर 1764 आंगनबाड़ी कार्यकत्री तैनात हैं। यह कार्यकत्री अभी तक प्रत्येक शनिवार को पुष्टाहार वितरित करती थीं। अब इन्हें प्रत्येक माह की निर्धारित तिथि पर ही पुष्टाहार का वितरण करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी सीडीपीओ और सुपरवाइजरों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसमें कहा है कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर उक्त निर्धारित तिथियों में ही पुष्टाहार का वितरण लाभार्थियों को कराएं। इसमें लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही वह स्वयं उक्त तिथियों में केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।

                        - साहब यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed