{"_id":"572b84934f1c1b04575cd294","slug":"the-day-long-air-heat-still-dominate","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन भर चली हवा फिर भी गर्मी हावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन भर चली हवा फिर भी गर्मी हावी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Thu, 05 May 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
गर्मी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चटख धूप के साथ दिन भर चली हवाएं भी गर्मी से लोगों को राहत नहीं दे सकीं। धूप से बचने को हर कोई मुंह पर कपड़ा बांधे और आंखों पर चश्मा लगाए नजर आया। अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
बुधवार रात से चल रहीं ठंडी हवाओं से लगा कि गर्मी से कुछ राहत मिलेगी, लेकिन सुबह नौ बजे से सूर्य की तपिश से शुरू हुई भीषण गर्मी देर शाम तक लोगों को परेशान करती रही। भीषण गर्मी के बीच गेहूं की फसल की कटाई और मढ़ाई में किसानों को दिन में भी बहुत परेशानी हुई। फिजीशियन डाक्टर धर्मेंद्र सिंह ने कहा है कि भीषण गर्मी के चलते संक्रामक रोग फैलने का डर बना रहता है। ऐसे में पानी को उबाल कर पीएं, क्लोरीन की गोलियों का प्रयोग करेें, घरों के अंदर और बाहर सफाई रखें, उल्टी दस्त होने पर तत्काल चीनी-नमक का घोल लें, साथ ही अधिक से अधिक पानी पीएं और धूल से बचें।