{"_id":"57cb0d1e4f1c1bd11f2cb5ca","slug":"the-couple-died-from-snakebite","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्पदंश से दंपति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्पदंश से दंपति की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Sat, 03 Sep 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
snake bite
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव उसनीधा में पहले पति की सांप के काटने से मौत हो गई। कुछ दिन बाद पत्नी की भी सांप के काटने से मौत हो गई। झाड़ फूंक के लिए गांव आए बायगीरों ने ग्रामीणों को नागिन के बदले की एक कहानी सुनाई जिसके बाद ग्रामीण अब अंधविश्वास को सच मान रहे हैं।
गांव उसनीधा निवासी रवि चौहान की शादी छह साल पूर्व शाहजहांपुर के गांव रामगंगा निवासी शशि के साथ हुई थी। दोनों एक बच्चे के माता पिता भी बन गए। बीते माह उनके घर में एक नाग निकला रवि ने घबराकर उसे मार दिया। उक्त घटना के महज 10 दिन बाद ही रात को सोते समय रवि को सांप ने काट लिया जिससे उसकी मौत हो गई। पति की मौत को अभी 10 दिन भी नहीं बीते थे कि शुक्रवार रात को सोते समय ही शशि को भी उसकी सांप ने काट लिया। पति पत्नी की सांप के काटने से हुई मौत के बाद घबराए ग्रामीणों ने वायगीर को गांव बुलाया। उसने काफी मशक्कत के बाद नागिन को पकड़ लिया। बायगीर ने ग्रामीणों को बताया कि नाग की मौत का बदला लेने के लिए ही नागिन ने पति पत्नी की हत्या की है। इसके बाद बायगीर नागिन को साथ लेकर चला गया। इसी बीच शशि के परिवारीजन भी उसके दो वर्षीय बेटे को साथ ले गए। गांव के लोग दंपति की मौत के बाद अब नाग नागिन के बदले की कहानी को सच मान रहे हैं।
बारिश होने के चलते अक्सर गांव देहात में खेत-खलिहानों समेत कच्चे घरों में सांप छुपने के लिए आ जाते हैं। इस दौरान अगर वे किसी को काटते हैं तो ये एक हादसा है। इसे अंधविश्वास से जोड़ना गलत है। गांव के अलावा शहर में भी सांप काटने की घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों को इस झूठे भ्रम को अपने दिमाग से निकाल देना चाहिए तभी अंधविश्वास खत्म होगा।
विज्ञापन
- पीके मांगलिक, मनोचिकित्सक