फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Teenager beats teacher with slippers, video goes viral

UP: दोस्त ने की दगा...शिक्षक को कमरे में बुलाया, फिर किशोरी ने चप्पल से पीटा; इसलिए रची साजिश

Sat, 12 Jul 2025 06:39 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 12 Jul 2025 06:39 PM IST
सार

छुट्टी के दौरान शिक्षक को कमरे में बुलाया गया। तभी एक किशोरी कमरे में आई और अपना वीडियो वायरल करने का आरोप लगाते हुए चप्पल से पीटने लगी। इसका वहां माैजूद दूसरे शिक्षक ने वीडिया बना लिया।

विज्ञापन
Teenager beats teacher with slippers, video goes viral
शिक्षक की चप्पल से पिटाई करती किशोरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के बेवर कस्बा स्थित एक परिषदीय विद्यालय के शिक्षक को किशोरी ने चप्पल से पीटा। साथी शिक्षक ने उक्त वीडियो को वायरल कर दिया। मामला संज्ञान में आने बाद जांच एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को सौंपी गई है। टीम ने मौके पर जाकर सत्यता की जांच की। दोनों पक्ष के बयान भी दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन


मामला बेवर के एक परिषदीय स्कूल से जुड़ा हुआ है। यहां तैनात दो शिक्षक जो दोस्त थे, उनमें से एक दोस्त ने साथी शिक्षक को फंसाने की साजिश रची। कुछ दिन पहले समर कैंप की छुट्टी के दौरान शिक्षक को कमरे में बुलाया गया। तभी एक किशोरी कमरे में आई और अपना वीडियो वायरल करने का आरोप लगाते हुए चप्पल से पीटने लगी। तभी वहां मौजूद साथी शिक्षक ने वीडियो बना लिया। 
विज्ञापन


 
Trending Videos

आरोप यह भी है कि मामले को निपटाने के लिए पिटने वाले शिक्षक से रुपये की भी मांग की गई। जब रुपये देने में असमर्थता जताई तो वीडियो वायरल कर दिया गया। मामला सामने आने के बाद किशोरी पीड़ित शिक्षक के पक्ष में एसपी के पास पहुंची। दूसरे शिक्षक पर बरगला कर पिटवाने का आरोप लगाया। 

इधर पीड़ित ने रुपये मांगने वाले साथी शिक्षक का ऑडियो वायरल कर दिया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने की वजह से पुलिस भी हरकत में आ गई। मामले की जांच एएचटीयू को सौंपी गई है। टीम ने उक्त मामले में जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्ष के लोगों के बयान भी लिए गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed