{"_id":"68d8f8dffcadf4618002b5d2","slug":"teenage-girl-murdered-while-attending-ram-barat-in-mainpuri-2025-09-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: रामबरात देखने गई किशोरी की मिली लाश...चेहरे और शरीर पर चोट के ऐसे निशान, मामा पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रामबरात देखने गई किशोरी की मिली लाश...चेहरे और शरीर पर चोट के ऐसे निशान, मामा पर हत्या का आरोप
Sun, 28 Sep 2025 02:29 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 28 Sep 2025 02:29 PM IST
सार
किशोरी के शव पर गले और चेहरे पर चोट के निशान नजर आ रहे थे। भाई ने मामा पर ही बहन की हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मैनपुरी के करहल में सिरसागंज रोड पर रविवार सुबह 16 वर्षीय किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। किशोरी शनिवार की रात मामा के साथ रामबरात देखने आई थी। इसके बाद से वह लापता हो गई थी। मृतका के भाई ने मामा पर ही हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। एसपी ग्रामीण ने घटनास्थल का निरीक्षण जानकारी जुटाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
करहल थाना क्षेत्र के गांव केहरी निवासी रामकिशन की 16 वर्षीय पुत्री कौशिकी शनिवार को अपने मामा मोहनपाल के साथ रामबरात देखने के लिए सिरसागंज रोड स्थित उनके आवास पर आई थी। रात को वह अचानक लापता हो गई। उसके बाद मामा ने भांजे को फोन कर बताया कि कौशिकी घर में रखे जेवर और नकदी लेकर लापता हो गई है। इसके बाद से ही परिजन तलाश कर रहे थे।

थाने में भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रविवार की सुबह कस्बा करहल के बरनाहल रोड रेलवे अंडरपास के पास कौशिकी का शव पड़ा मिला। गले और चेहरे पर चोट के कुछ निशान भी नजर आ रहे थे। भाई ने मामा पर ही बहन की हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। इसके बाद से ही मामा गायब हो गया। मौके पर पहुंचे एसपी ग्रामीण राहुल मिठास ने मृतका के परिजन से जानकारी ली। थाना प्रभारी को केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
11 वीं की छात्रा थी कौशिकी
गांव केहरी की रहने वाली कौशिकी कस्बा स्थित एक इंटर कालेज में कक्षा 11 की छात्रा थी। उसकी हत्या की गई है या फिर कुछ और घटित हुआ है। इसकी जानकारी के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। एसपी ग्रामीण राहुल मिठास ने बताया कि मृत्यु की वजह स्पष्ट होने के बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।