{"_id":"661bbd5c400bc3cb1e04084d","slug":"teacher-being-harassed-by-scheduled-caste-youth-in-mainpuri-accused-threatening-to-implicate-him-in-sc-st-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अनुसूचित जाति के युवक से अध्यापक प्रताड़ित, करता गाली गलौज...मना करने पर एससी-एसटी में फंसाने की देता धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अनुसूचित जाति के युवक से अध्यापक प्रताड़ित, करता गाली गलौज...मना करने पर एससी-एसटी में फंसाने की देता धमकी
Sun, 14 Apr 2024 04:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 14 Apr 2024 04:56 PM IST
सार
अनुसूचित जाति के युवक से अध्यापक प्रताड़ित है। आरोपी गाली गलौज करता है। मना करने पर एससी-एसटी में फंसाने की धमकी देता है।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सहायक अध्यापक ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। बताया कि अनुसूचित जाति का युवक जान से मारने की धमकी देता है। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
मामला किशनी थाना क्षेत्र के बरिहा गांव का है। गांव निवासी सहायक अध्यापक विवेक सिंह चौहान ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि पड़ोसी गांव ख्वाजापुर का रहने वाला अनुसूचित जाति का ध्रुव सिंह दिवाकर आए दिन गाली गलौज करता रहता है। विरोध करने पर उसे एससी-एसटी के मामले में फंसाने की धमकी देता है। आरोपी शराब के नशे में रहता है और के किसी के भी समझाने पर नहीं मानता।
गांव के कई लोग उसे समझा चुके हैं. लेकिन उसने गालियां देना बंद नहीं किया। नौ अप्रैल की शाम को भी शराब के नशे में आकर उन्हें गालियां दीं। विरोध करने पर धमकी दी गई। सहायक अध्यापक ने बताया कि शराबी की आए दिन की हरकतों से वह परेशान आ चुका है। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरोपी ध्रुव सिंह दिवाकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।