फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   tantrik cheated money from Delhi resident woman in name of worship In Mainpuri and thrashed her son

UP: पूजा के लिए तांत्रिक ने घर बुलाया...किया ऐसा हाल कि जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा बेटा; खतरे में मां की जान

Wed, 02 Aug 2023 10:24 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 02 Aug 2023 10:24 AM IST
सार

मैनपुरी में तांत्रिक ने पूजा-पाठ के लिए दिल्ली निवासी मां-बेटे को घर बुलाया। फिर किया ऐसा हाल कि बेटा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। वहीं मां की जान खतरे में है। 

विज्ञापन
tantrik cheated money from Delhi resident woman in name of worship In Mainpuri and thrashed her son
तांत्रिक (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में तांत्रिक ने समस्या का निवारण करने का दावा करके दिल्ली निवासी मां-बेटे से 11 हजार रुपये ठग लिए। पैसे लेने के बाद उसने बेटे को बुरी तरह पीटा। उसे नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज, सैफई में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन


मामला करहल थाना क्षेत्र के उरथान गांव का है। गांव निवासी सुशील कुमार तंत्र-मंत्र का काम करता है। दिल्ली के किशन विहार निवासी किरन देवी का संपर्क सुशील से हुआ। किरन ने तांत्रिक से अपने बेटे की समस्या बताई। इस पर उसने बेटे को लाने के लिए कहा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- हैवान पति: गर्भवती पत्नी से रात में की ऐसी डिमांड, मना किया तो दी दर्दनाक मौत; 10 महीने पहले की थी लव मैरिज

विज्ञापन
विज्ञापन

तांत्रिक के कहे अनुसार किरन बीती 29 जुलाई को अपने बेटे बॉबी को लेकर गांव पहुंची। तांत्रिक ने दोनों से पूजा-पाठ कराने के नाम पर 11 हजार रुपये लिए। पैसे लेने के बाद तांत्रिक सुशील शराब पीकर आया। वह बॉबी को गाली गलौज करने लगा। विरोध पर उसे पीटना शुरू कर दिया। 

यह भी पढ़ेंः- Agra News: हेलो! अड्डे पर आ जाओ..इसके बाद घर से निकल गया व्यापारी, फिर कभी नहीं लौटा; अब इस हाल में मिला शव
 

तांत्रिक की पिटाई बॉबी गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज, सैफई में भर्ती कराया। इसके बाद पीड़िता किरन थाने पहुंची और तहरीर दी। उसने पुलिस को बताया कि तांत्रिक ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने आरोपी तांत्रिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed