फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Take back against minors fake report

नाबालिगों के खिलाफ दर्ज फर्जी रिपोर्ट वापस लो

Thu, 05 Nov 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Updated Thu, 05 Nov 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
Take back against minors fake report
थाना बेवर क्षेत्र के गांव घुटारा मासूमपुर के ग्रामीणों ने गुरुवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। बाद में एसपी को प्रार्थना पत्र सौंपा। लोगों का कहना है कि बेवर पुलिस ने गलत ढंग से नाबालिगों के खिलाफ मतदान के दौरान बवाल की रिपोर्ट दर्ज की है। जबकि नाबालिगों के न तो वोट हैं और न ही वह वहां थे।
विज्ञापन

इस मौके पर विमलेश ने कहा कि गांव के राशू उर्फ रजनीश, विवेक उर्फ अमित, रेशू, अंकित सभी नाबालिग हैं। बेवर में मतदान के दौरान हुई घटना से इनका कोई लेना देना नहीं है। इनके वोट भी नहीं हैं। गिरीश चंद्र ने कहा कि पुलिस ने पीठासीन अधिकारी से गलत रिपोर्ट दर्ज कराकर नाबालिगों को फंसा दिया है। इससे इनका भविष्य बर्बाद हो जाएगा।
विज्ञापन

ओमकार ने कहा कि चारों हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र हैं। ऐसे में उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। चारों नाबालिगों के नाम घटना से निकलवाए जाएं। प्रदर्शन करने वालों में श्रीप्रकाश, सत्यवीर, रामनाथ, राजेश, श्यामपाल, रघुराज, ओमकार, जयवीर, बालेश्वर, सूरज सिंह, पूरन सिंह, रमेश आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed