{"_id":"6a46aa662cda94845f0037b0","slug":"super-fast-club-became-the-champion-by-defeating-muradpur-mavericks-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-162238-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: मुरादपुर मेवरिक्स को हराकर सुपर फास्ट क्लब बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: मुरादपुर मेवरिक्स को हराकर सुपर फास्ट क्लब बना चैंपियन
Thu, 02 Jul 2026 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। बरनाहल के एके इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित बरनाहल प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हो गया। बुधवार की रात खेले गए फाइनल मैच में मुरादपुर मेवरिक्स को सात विकेट से हराकर सुपर फास्ट क्रिकेट क्लब चैंपियन बना है। अतिथियों ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुरादपुर मेवरिक्स ने निर्धारित 10 ओवर में 46 रन बनाए। विपुल यादव ने 13, दीपू यादव ने 12 और मनीराम ने छह रन बनाए। सुपर फास्ट क्लब के जयकुमार ने चार, आदित्य पांडेय और लालू ने तीन-तीन विकेट लिए।
जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर फास्ट क्लब ने 6.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 47 रन बनाकर मैच जीत लिया। आदित्य पांडेय ने 16, मिमांशू गुप्ता ने 14 और लालू ने 12 रनों की पारी खेली। मुरादपुर के विक्रांत ने दो और विपुल यादव ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि योगेंद्र गुप्ता ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान, इस दौरान विवेक मिश्रा, मंजीत चतुर्वेदी, विकास सक्सेना, सुधांशु गुप्ता, मंशूर खान आदि मौजूद रहे।