{"_id":"6949aaeafbc875b79207ba5e","slug":"students-should-set-goals-and-prepare-accordingly-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-150970-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: छात्राएं लक्ष्य निर्धारित कर तैयारी करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: छात्राएं लक्ष्य निर्धारित कर तैयारी करें
Tue, 23 Dec 2025 02:02 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Tue, 23 Dec 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। देवी रोड स्थित पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सोमवार को प्रधानाचार्य सुमन यादव के नेतृत्व में सत्र 2025- 26 के लिए कॅरिअर मेला व कॅरिअर हब का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा छात्राएं लक्ष्य निर्धारित कर तैयारी करें।
डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने छात्राओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कोडिंग डिकोडिंग, नैनोटेक्नोलॉजी, इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी दी। अशोक कुमार यादव प्रिंसिपल जीआईसी रठेरा, सुरेश कुमार प्रिंसिपल जीएचएस नाकऊ, डॉ. शरद यादव, डॉ. अर्जेश पाल सिंह ने छात्राओं को कॅरिअर गाइडेंस से संबंधित जानकारियां दी गई। जिला विद्यालय निरीक्षक ने मेले का निरीक्षण कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया। कॅरिअर गाइडेंस प्रभारी समीक्षा की देखरेख में कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं ने कॅरिअर मेले में विभिन्न स्टॉल्स का लगाए। कार्यक्रम का संचालन सुनीता देवी ने किया। इस अवसर पर डॉक्टर देवेश कुमार राजपूत, कौशल विकास कार्यालय से फिरोज खान, अभिषेक चौरसिया, विद्यालय के पीटीए अध्यक्ष शिवनीत शुक्ला कार्यक्रम में उपस्थित रहे।