फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Students demand resignation of Education Minister over NEET paper leak

Mainpuri News: नीट पेपर लीक पर छात्रों ने शिक्षा मंत्री से की इस्तीफे की मांग

Mon, 25 May 2026 11:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Students demand resignation of Education Minister over NEET paper leak
बरनाहल। नीट-यूजी पेपर लीक और परीक्षा में हुई अनियमितताओं के विरोध में कस्बे में भी छात्रों ने प्रदर्शन कर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। वहीं छात्रों ने खून से लिखीं पट्टियां दिखाकर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

नीट-यूजी पेपर लीक और परीक्षा में हुई अनियमितताओं के विरोध में देशभर में छात्र छात्राएं विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कस्बे में भी पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है। वहीं छात्रों ने खून से पट्टियां लिखकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने कहा कि लाखों मेहनती छात्रों ने साल भर मेहनत की, सपने संजोए, परिवार वालों ने आर्थिक संघर्ष किया। लेकिन पेपर लीक होने पर लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो गया। जो यह बहुत ही निंदनीय है। यह हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस मौके पर अजीत यादव, विकास यादव, अंशुल कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, सुमित कुमार, अंकित यादव, विनोद कुमार, सौरभ नागर, विवेक शर्मा, अश्वनी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed