फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Student dies after being hit by railway tower wagon in Mainpuri

Mainpuri: रेलवे के टावर वैगन की चपेट में आकर छात्र की मौत, घर में मची चीख पुकार

Sun, 24 Mar 2024 04:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 24 Mar 2024 04:29 PM IST
सार

मैनपुरी में रेलवे के टावर वैगन की चपेट में आकर छात्र की मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर एकत्र ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।

विज्ञापन
Student dies after being hit by railway tower wagon in Mainpuri
रेलवे ट्रैक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के भोगांव थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर काम चल रहा है। इसका निरीक्षण करने वाले टावर वैगन (रेलवे का स्वचलित वाहन) की चपेट में आकर एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


बिछवां थाना क्षेत्र के बदनपुर गांव निवासी अध्यापक धर्मेंद्र कुमार भोगांव में नई तहसील के निकट मकान बनाकर उसी में परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार को वह सपरिवार गांव जाने के लिए तैयार हुए तो उनका 20 वर्षीय पुत्र अनुराग उनके साथ गांव जाने को राजी नहीं हुआ। वह घर पर ही रुक गया। 
विज्ञापन


अनुराग ने इसी सत्र में इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा दी थी। रविवार को सुबह लगभग 10.30 बजे वह घर से निकलकर पास के गांव नगला खरा के निकट रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। उसी समय रेलवे के टावर वैगन के आ जाने से वह उसकी चपेट में आ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। अनुराग का शव देख परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed