फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Student commits suicide after giving 10th class exam

UP: छात्र ने उठाया आत्मघाती कदम...10वीं की परीक्षा देकर लाैटा, कमरे में इस हाल में मिला; मच गई चीख-पुकार

Mon, 24 Feb 2025 09:32 PM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 24 Feb 2025 09:32 PM IST
सार

छात्र हाईस्कूल की परीक्षा देकर आया था। परीक्षा देने के बाद वह उदास हो गया। मां खेत पर चली गई। लाैटी तो बेटे को फंदे से लटका देख उसकी चीख निकल गई।

विज्ञापन
Student commits suicide after giving 10th class exam
फांसी। - फोटो : Freepik

विस्तार

मैनपुरी के थाना घिरोर क्षेत्र के नगला मंगली के रहने वाले एक 10वीं के छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। सोमवार को छात्र परीक्षा देकर घर वापस लौटा था। परिजन ने कोई कानूनी कार्रवाई से मना किया। शव को घर ले गए।
विज्ञापन


थाना घिरोर क्षेत्र के गांव नगला मंगली पचावर निवासी अभिषेक यादव (15) स्वामी भक्तानंद इंटर कॉलेज में 10वीं का छात्र था। सोमवार को पहले दिन वह हिंदी की परीक्षा देने गया था। परीक्षा के बाद छात्र जब घर आया तो वह उदास और सुस्त था।
विज्ञापन


शाम के समय जब मां खेत में चारा लेने चली गई। इस बीच छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। मां घर लौटकर आई तो पुत्र का शव फंदे पर लटका देख, उनकी चीख निकल गई। घर से चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन छात्र को सीएचसी घिरोर लेकर पहुंचे। वहां जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव नगला मंगली ले गए। आनन फानन शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

पेपर खराब होने के कारण ऐसा करने की चर्चा
छात्र ने खुदकुशी क्यों की, इसको लेकर अभी परिजन कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। मगर चर्चा है कि छात्र ने पेपर खराब होने की वजह से आत्मघाती कदम उठाया है। हालांकि इसको लेकर अभी किसी तरह की पुष्टि नहीं हुई है।


थाना प्रभारी घिरोर छत्रपाल सिंह ने बताया कि छात्र की आत्महत्या की सूचना मिली थी। मगर, पुलिस जब तक मौके पर पहुंची। तब तक परिजन शव का अंतिम संस्कार कर चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed