फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   State employees are on strike for two hours

दो घंटे हड़ताल पर रहे राज्य कर्मचारी

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
State employees are on strike for two hours
मैनपुरी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वावधान में मंगलवार को राज्य कर्मचारी दो घंटे की हड़ताल पर रहे। इस दौरान कर्मचारियों ने 16 सूत्रीय मांगों के संबंध में धरना-प्रदर्शन भी किया। कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई न हुई तो 23 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला अस्पताल में कर्मचारियों ने सुबह आठ बजे से 10 बजे तक हड़ताल रखकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री शिवमंगल सिंह ने कहा कि उनकी 16 सूत्रीय मांगें हैं। कर्मचारियों के इलाज की व्यवस्था में भ्रष्टाचार बंद होना चाहिए तथा कैश लैस सुविधा प्रदान हो। किसी भी जनपद में राज्य और केंद्र के कर्मचारियों को एक समान किराए पर ही कमरा मिलते हैं। फिर केंद्रीय कर्मचारियों को अधिक भुगतान क्यों किया जाता। सभी भत्ते केंद्र के समान दिए जाएं।
विज्ञापन

ऋषि प्रकाश यादव ने भी कर्मचारियों की मांगों को उठाया। इस मौके पर केके दुबे, एके दुबे, महेंद्र सिंह, जितेंद्र यादव, शिवदत्त, वीपी मसीह आदि ने विचार व्यक्त किए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुल्तानगंज में 10 बजे से 12 बजे तक कार्य बहिष्कार किया गया। इसमें राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंडलीय महामंत्री रवींद्र सिंह गौर ने कहा कि पूर्व में की गई सेवाओं जैसे तदर्थ, अंशदायी, वर्कचार्ज, दैनिक वेतन भोगी की अवधि जोड़कर पेंशन का भुगतान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के अलावा बाल विकास पुष्टाहार विभाग, ग्राम विकास विभाग, पशु चिकित्सा विभाग आदि के कर्मचारी शामिल थे। इस मौके पर डाक्टर ओमकुमार राठौर, डाक्टर मनोज पाठक, डाक्टर प्रतीक जौहरी, डाक्टर सौरभ सिंह, विनोद शाक्य, संदीप सिंह चौहान, उपेंद्र कुमार, अमित मिश्र, सुरेशचंद्र, सर्वेश कुमारी, विनय पांडेय, पवन तिवारी, सुभद्रा चौहान आदि शामिल थे।
    
ये हैं प्रमुख मांग
कर्मचारियों के इलाज की व्यवस्था, कैशलैस सुविधा, मकान किराया भत्ता केंद्रीय कर्मचारियों के समान, फील्ड कर्मचारियों को मोटर साइकिल भत्ता, ठेकेदारी व्यवस्था समाप्त करने, सीधी नौकरी भर्ती प्रक्रिया, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, रसोईया, राजगार सेवक सहित कार्यरत कर्मियों को राजकीय कर्मचारी घोषित किया जाए। राज्य कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों की तरह समानता दी जाए, नई पेंशन व्यवस्था समाप्त कर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए, कर्मचारियों को तीन पदोन्नति का ग्रेड वेतन दिया जाए आदि।


आज सौंपा जाएगा ज्ञापन
मैनपुरी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जिला शाखा के पदाधिकारियों ने भी दो घंटे कलमबंद हड़ताल रखी। परिषद के जिलाध्यक्ष यदुनाथ सिंह ने कहा कि मांगों के समर्थन में बुधवार को कलमबंद हड़ताल के बाद तिकोनिया पार्क कलक्ट्रेट पर कर्मचारी पहुंचेंगे। वहां डीएम के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा जाएगा। वहीं मंगलवार को नलकूप विभाग, विभाग भवन, डीआरडीए, वाणिज्य कर विभाग, उद्यान विभाग, कृषि विभाग के कर्मचारियों ने भी दो घंटे कलम बंद हड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed