फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Start buying goats, market buzzing

बकरों की खरीदारी शुरू, बाजार गुलजार

Sun, 11 Sep 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sun, 11 Sep 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Start buying goats, market buzzing
बकरीद को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क - फोटो : अमर उजाला
ईद उल जुहा 13 सितंबर को मनाई जाएगी। रविवार को बाजार में खरीदारों की अच्छी खासी भीड़ रही। मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में बच्चे, महिलाएं तैयारी में व्यस्त रहे। बाजारों में देर रात तक रौनक रही। बकरीद को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने विशेष सफाई व्यवस्था के इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

कुर्बानी के लिए बकरों की खरीद-फरोख्त हो रही है। बाजारों में खरीदारों की अच्छी खासी चहल-पहल रही। रेडीमेड वस्त्रों की बिक्री अच्छी रही। पाश्चात्य सभ्यता के रंगों में सराबोर फैशन के विभिन्न परिधानों से लेकर श्रंगार की वस्तुओं की जमकर खरीदारी की जा रही है।
विज्ञापन

उधर नगर पालिका प्रशासन ने भी बकरीद को देखते हुए विशेष सफाई के इंतजाम किए हैं। खासकर मुस्लिम बहुल इलाकों में रविवार से ही सफाई शुरू हो गई है। मस्जिदों के आसपास सफाई कर चूना डलवाए जाने को कहा गया है। पालिकाध्यक्ष साधना गुप्ता ने सफाई नायकों से मस्जिदों और मुस्लिम बस्तियों में विशेष रूप से सफाई कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंह मांगी कीमतों पर बिक रहे बकरे
मैनपुरी। बकरीद के मद्देनजर एक पखवाड़े से बकरों की बिक्री का बोलबाला है। मांग इस कदर है कि बकरों के लिए बोलियां लग रहीं हैं। महंगे दामों पर भी बकरे खरीदे जा रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed