फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Special care should be taken in the selection of characters

पात्रों के चयन में बरती जाए विशेष सावधानी

Mon, 28 Mar 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Mon, 28 Mar 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Special care should be taken in the selection of characters
पात्रों के चयन में बरती जाए विशेष सावधानी - फोटो : अमर उजाला
 ग्राम विकास अभिकरण की शासी निकाय की बैठक सोमवार को विकास भवन के अंबेडकर सभागार में हुई। बैठक में प्रस्तुत प्रस्तावों का अनुमोदन जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया। कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं में पात्रों के चयन पर विशेष सावधानी बरती जाए।
विज्ञापन

सोमवार को बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष संध्या यादव ने कहा कि किसी भी योजना में अपात्रों को लाभान्वित न किया जाए। सभी लोहिया आवासों पर एक माह में नाम पट्टिका लगवाई जाएं। जिले में सीसी रोड के जो भी कार्य हुए हैं उन पर भी पट्टिका लगवाई जाएं। सोलर लाइटें ग्रामों में मुख्य चौराहों पर लगाई जाएं। प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को बिना कठिनाई के मिले। बिचौलियों, दलालों की प्रथा समाप्त की जाए।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष ने लोहिया ग्रामीण आवास योजना में पाया कि 660 लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत लाभार्थियों का चयन किया गया। 24 लोहिया ग्रामों में 25-25 आवास आवंटित किए गए हैं। इंदिरा आवास योजना में 2909 पात्रों को लाभान्वित किया गया है। उन्होंनेे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में पाया कि वर्ष 2015-16 में 288 समूह गठन के लक्ष्य के सापेक्ष 300 समूह गठित किए गए। 198 समूहों के रिवाल्विंग फंड के सापेक्ष 202 समूहों को रिवाल्विंग फंड जारी किया गया।    
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में विधायक सदर राजकुमार यादव एवं विधायक किशनी ब्रजेश कठेरिया ने लोहिया आवासों में लाभार्थियों के चयन में धांधली बरतने की शिकायत की। इस पर प्रभारी जिलाधिकारी दीपक मीणा ने जांच कराकर प्रभावी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अनुजेश प्रताप सिंह, परियोजना निदेशक विजय कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर केके शर्मा आदि मौजूद थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed