{"_id":"64d8bbdb51c0ac9b0408ecf5","slug":"police-have-arrested-vicious-crook-of-jahar-khurani-gang-in-mathura-2023-08-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura: जहरखुरानी गैंग का शातिर बदमाश गिरफ्तार, यमुना एक्सप्रेसवे पर वारदात को देते थे अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: जहरखुरानी गैंग का शातिर बदमाश गिरफ्तार, यमुना एक्सप्रेसवे पर वारदात को देते थे अंजाम
Sun, 13 Aug 2023 04:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 13 Aug 2023 04:47 PM IST
सार
मथुरा में पुलिस ने जहरखुरानी गैंग के शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। यह यमुना एक्सप्रेसवे पर वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस इसके साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में रविवार को पुलिस ने जहरखुरानी गैंग का शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। यह यमुना एक्सप्रेसवे पर लोगों के साथ लूट की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस आरोपी से पूछताछ करके गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी कर रही है। इसने कई घटनाओं के बारे में पुलिस को बताया है।
विज्ञापन
आरोपियों ने बीती 27 जून को मांट थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर वारदात को अंजाम दिया था। यहां दिल्ली के पुराने रेलवे स्टेशन से अकुंर राघव निवासी हरवंशपुर, थाना जिरौली धूमपुर, जनपद अलीगढ़ द्वारा दो लोगों के लिए कैब बुक की गई। यह लोग आगरा आ रहे थे। यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन-101 पर बनी भीम फैसिलिटी पर कार सवार लोगों ने नाश्ता करने की बात बोलकर कार रुकवाई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- ठाकुर बांके बिहारी मंदिर: बनती रहीं योजनाएं लेकिन दर्शन की राह न हो सकी आसान, वीकेंड में कई गुना बढ़ जाती भीड़
विज्ञापन
यहां पर वह कैंटीन से खाना लेकर आए। उन्होंने चालक को भी खाना खिलाया। खाना खाने के बाद चालक बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपी स्विफ्ट कार एवं 13 हजार रुपये की नकदी और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। चालक की शिकायत पर मांट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
इशके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। रविवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर स्थित जाबरा टोल चौकी प्रभारी धीरज कुमार ने भीम कैंटीन के पास से सज्जाद हुसैन निवासी गांव नेहरू टोला, थाना परहेरा, जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी जहरखुरानी की घटना में संलिप्त था।
यह भी पढ़ें- अधिक मास की एकादशी: बांके बिहारी के दर्शन को उमड़ा जन सैलाब, तमाम इंतजाम फेल; पुलिसकर्मियों का छूटा पसीना
इशके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। रविवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर स्थित जाबरा टोल चौकी प्रभारी धीरज कुमार ने भीम कैंटीन के पास से सज्जाद हुसैन निवासी गांव नेहरू टोला, थाना परहेरा, जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी जहरखुरानी की घटना में संलिप्त था।
यह भी पढ़ें- अधिक मास की एकादशी: बांके बिहारी के दर्शन को उमड़ा जन सैलाब, तमाम इंतजाम फेल; पुलिसकर्मियों का छूटा पसीना
थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 1200 सौ रुपये की नकदी बरामद हुई है। आरोपी ने नेहरूकलां वैशाली, दिल्ली निवासी संजय और सुल्तानपुर निवासी सूरज के साथ घटना किए जाने की बात को स्वीकारा है। मामले में जांच की जा रही है।