फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   soul of the second wife roams in house husband fear hence took horrifying step

UP: घर में घूमती है सौतन की आत्मा...दूसरी पत्नी को सता रहा थे ये डर, इसलिए पति ने उठाया खौफनाक कदम

Fri, 11 Apr 2025 05:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 11 Apr 2025 05:56 PM IST
सार

पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी हुई। परिवार में फिर से खुशियां आने लगीं, लेकिन दूसरी पत्नी के डर ने सबकुछ फिर बर्बाद कर दिया। दूसरी पत्नी के डर की वजह पति ने नहर में छलांग लगा दी। उसकी नहर में तलाश जारी है। 
 

विज्ञापन
soul of the second wife roams in house husband fear hence took horrifying step
मृतक का फाइल फोटो और नहर किनारे बैठे परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के कुसमरा की लोअर गंगा नहर ढाढस पुल से बृहस्पतिवार देर शाम को नहर में छलांग लगाने वाले नीतेश का शुक्रवार को भी सुराग नहीं लगा। उसके शव की तलाश होती रही। फर्रुखाबाद से आए गोताखोर बैरंग लौट गए। थाना पुलिस अब एसडीआरएफ के जवानों को बुलाने की तैयारी में है।
विज्ञापन


 

इसलिए हो गई थी दूसरी पत्नी से कलह
इधर, इस घटना के पीछे का कारण शुक्रवार को पुलिस के सामने आया। पुलिस के अनुसार नीतेश की पहली पत्नी खत्म हो गई थी। उससे एक बच्चा भी है। बृहस्पतिवार को पत्नी ने उससे कहा था कि घर में सौतन की आत्मा घूमती है। वह इस घर में नहीं रह सकती। नया घर दिलवा दो। इसी बात पर दंपती में कलह हुई और नीतेश ने गंगा नहर में छलांग लगा दी।

ये भी पढ़ें -  UP: कातिल पिता...जिसने दो बेटियों को दी एक गलती पर 'मौत की सजा', पांच साल बाद आई तमंचे की बैलेस्टिक रिपोर्ट


 
विज्ञापन
विज्ञापन

नहर में लगाई पति ने छलांग
थाना किशनी के ग्राम बुढ़ौली निवासी नीतेश (26) पुत्र रामबक्श वाल्मीकि बृहस्पतिवार दोपहर को दिल्ली से नौकरी कर घर वापस आया था। घर पर पत्नी से विवाद होने के बाद गुस्से में नीतेश मोबाइल घर पर ही छोड़कर बाइक से कुसमरा बाजार चला गया था। वहां से देर शाम वह लोअर गंगा नहर ढाढस पुल पर पहुंचा और पटरी पर बाइक खड़ी कर नहर में छलांग लगा दी थी।

ये भी पढ़ें -  कुत्ते के काटने का असर: युवक को पानी से लगने लगा डर...ऐसी हरकतें देख कांप गए घरवाले, फिर तड़प-तड़प कर गई जान

 
विज्ञापन

युवक की नहर में तलाश जारी
 युवक को कूंदता देख राहगीरों ने आवाज भी दी, लेकिन उसने न सुनी। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर ने परिजन से जानकारी जुटाकर युवक की तलाश शुरू कराई। इंस्पेक्टर के अनुसार शुक्रवार दोपहर बाद तक नीतेश का नहर में कोई सुराग नहीं लगा। तलाश जारी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed