फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   father killed two daughters for stealing mobile in mainpuri ballistic report of the gun came after five years

UP: कातिल पिता...जिसने दो बेटियों को दी एक गलती पर 'मौत की सजा', पांच साल बाद आई तमंचे की बैलेस्टिक रिपोर्ट

Fri, 11 Apr 2025 05:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 11 Apr 2025 05:35 PM IST
सार

मैनपुरी के सदर कोतवाली क्षेत्र के धारऊ गांव में 19 मार्च 2020 को मोबाइल चोरी के आरोप में दो बेटियों को पिता ने मौत के घाट उतार दिया था। जिस तमंचे से गोली मारी गई, आगरा एफएसएल से पांच साल बाद उसकी रिपोर्ट आ गई है। ये रिपोर्ट कोर्ट में पेश की गई।
 

विज्ञापन
father killed two daughters for stealing mobile in mainpuri ballistic report of the gun came after five years
मैनपुरी हत्याकांड के फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी कोतवाली के धारऊ गांव में 19 मार्च 2020 को दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या के केस की फाइल एफटीसी प्रथम कोर्ट में एक्शन मोड में आ गई है। आगरा एफएसएल से रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसे पुलिस ने कोर्ट में पेश किया है। रिपोर्ट उक्त तमंचे की है, मृत बेटियों के पिता से पुलिस ने बरामद किया था। बैलेस्टिक जांच में यह खुलासा हुआ है कि मृतकाओं को लगी गोली उसी तमंचे से चलीं थीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  कुत्ते के काटने का असर: युवक को पानी से लगने लगा डर...ऐसी हरकतें देख कांप गए घरवाले, फिर तड़प-तड़प कर गई जान
विज्ञापन



 

ये थी घटना
एफटीसी कोर्ट में इस मामले में अभियोजन की ओर से पैरवी कर रहे संजीव चौहान ने माल भी साबित करा दिया है। 15 अप्रैल को विवेचक भानू प्रताप की गवाही की तिथि नियत है। बता दें कि शहर कोतवाली के गांव धारऊ निवासी सुखदेव शर्मा राजमिस्त्री है। रामलीला मैदान निवासी पवन शर्मा के साथ उसकी काफी दोस्ती थी। दोनों के परिवारों का एक-दूसरे के यहां काफी आना-जाना था। घटना से कुछ दिनों से वह पवन शर्मा के यहां प्लास्टर का काम किया था 18 मार्च 2020 को सुखदेव शर्मा की पत्नी रामा देवी पुत्री नेहा (19), अनामिका (18), पुत्र शिवेंद्र (12) पवन शर्मा के घर होली जोहारी करने गए थे। तभी पवन शर्मा की मां का मोबाइल फोन गायब हो गया था। पवन शर्मा के परिवार के लोग सुखदेव के बच्चों पर मोबाइल चोरी करने का संदेह जता रहे थे।

ये भी पढ़ें -  UP: गर्भवती पत्नी को दी दर्दनाक मौत, बेटी का भी काटा गला...छह घातक प्रहार; जिस तरह से की हत्या दहल गया दिल

 

इसलिए कर दिया था दोनों बेटियों का कत्ल
सुखदेव ने अपनी दोनों बेटियों से फोन के बारे में काफी पूछा तो वे चोरी से इन्कार करती रहीं। 19 मार्च 2020 को सुखदेव ने फिर गहराई से बातचीत की तो दोनों बेटियों ने चोरी कबूल करते हुए मोबाइल फोन पिता को दे दिया। बेटियों की इस हरकत से सुखदेव आग बबूला हो गया। उसने दोनों के साथ बुरी तरह मारपीट की फिर घर से निकल गया। रात करीब 10:30 बजे घर लौटा। कमरे का दरवाजा बंद था। दोनों बेटियों की गोली मारकर हत्या कर दी और खुद ही पुलिस को सूचना दी थी। सुखदेव की पत्नी ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed