फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Sorority revival of the system of college: Anil

बिगड़ी कालेज की व्यवस्था को पटरी पर लाना: अनिल

Thu, 26 May 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Thu, 26 May 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Sorority revival of the system of college: Anil
चार्ज संभाला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 मेरी प्राथमिकता कालेज की बिगड़ी हुई व्यवस्था को पटरी पर लाना और यहां पढ़ाई का माहौल बनाना है। इसके अलावा यहां पर बंद हो चुके कोर्स को पुन: चालू कराना है। प्रबंध समिति के सचिव के आरोप गलत हैं। मैंने कोई नियम विरुद्ध कार्य नहीं किया है। यह कहना है चित्रगुप्त डिग्री कालेज के प्राचार्य डाक्टर अनिल यादव का। वे कार्यभार ग्रहण करने के बाद पहली बार पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन


 प्राचार्य डाक्टर अनिल यादव ने कहा कि जब वे यहां पर प्राचार्य थे तो कई नए कोर्स शुरू कराए थे। यही नहीं कालेज में पढ़ाई का माहौल था। एक अप्रैल 2013 को लोकसेवा आयोग में अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के बाद वह कालेज से नियमानुसार अवकाश लेकर गए थे। वहां से उन्हें 19 मई को वापसी का आदेश मिला। इसके बाद 20 मई को उन्होंने कालेज में आकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। इसकी जानकारी नियमानुसार सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को दे दी गई थी। 
विज्ञापन


 प्राचार्य ने कहा कि कालेज की प्रबंध समिति के सचिव ओम प्रकाश सक्सेना के आरोप गलत हैं। मैंने कोई नियम विरुद्ध कार्य नहीं किया है। उन्होंने कहा कि वे प्रबंध समिति की लापरवाही से चलते बंद हो चुके व्यावसायिक कोर्स को फिर से शुरू कराएंगे। साथ ही कुछ नए कोर्स शुरू कराने की भी योजना है। ताकि कालेज में फिर से पढ़ाई का माहौल बनाया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed