फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Son died while father condition critical after getting buried under debris due to falling linter in Mainpuri

Mainpuri News: सफाई करते समय भरभराकर गिरा लिंटर, मलबे में दबकर 11 वर्षीय बेटे की मौत; पिता की हालत नाजुक

Sun, 01 Oct 2023 10:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 01 Oct 2023 10:33 PM IST
सार

मैनपुरी में सफाई करते समय लिंटर भरभराकर गिर गया। मलबे में दबकर 11 वर्षीय बेटे की मौत हो गई जबकि पिता की हालत नाजुक बनी हुई है। 

विज्ञापन
Son died while father condition critical after getting buried under debris due to falling linter in Mainpuri
Mainpuri News: अजय की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार की शाम सफाई करते समय डाट का लिंटर भरभराकर गिर गया। मलबे में दबकर किशोर की मौत हो गई। जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण भागकर पहुंचे। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से गांव में मातम का माहौल है। 

विज्ञापन


घटना कुरावली थाना क्षेत्र के सराय लतीफ ग्राम पंचायत के महासुख मजरा की है। यहां के निवासी रमेश चंद शाम को बेटे अजय (11) के साथ एक कमरे में सफाई कर रहे थे। तभी अचानक डाट का लिंटर भरभराकर गिर गया। मलबे में दबकर पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज धमाके की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग एकत्र हो गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: बाहरवाली का किया विरोध तो पति ने रची खौफनाक साजिश, दफनाने को घर में ही खोदी कब्र; फिर आधी रात किया यह कांड
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने मलबा हटाने के बाद पिता-पुत्र को बाहर निकाला। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां कुछ ही समय में अजय ने दम तोड़ दिया। बालक की मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed