फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Son and daughter-in-law shot and killed their elderly father

UP: चारपाई पर सो रहा था बुजुर्ग पिता...बेटे-बहू ने सीने पर तमंचा रखकर मार दी गोली, इस वजह से किया बाप का कत्ल

Sat, 09 Aug 2025 07:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 09 Aug 2025 07:48 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में बेटे और बहू ने ही बुजुर्ग पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्याकांड का आरोप गांव के ही कुछ लोगों पर लगा दिया। पुलिस ने मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया है। 

विज्ञापन
Son and daughter-in-law shot and killed their elderly father
पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र के नगला मधू में एक अगस्त की रात कृपाल सिंह की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं बल्कि बेटे ने पत्नी के साथ मिलकर कराई थी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। घटना के पीछे नामजद लोगों से रंजिश को वजह बताया है। 
विज्ञापन


एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में कृपाल सिंह हत्याकांड के खुलासा करते हुए बताया कि एक अगस्त की रात नगला मधू के रहने वाले कृपाल सिंह की सीने में गोली मारकर हत्या की गई थी। इसका केस मृतक की बहू शैलेंद्री ने दर्ज कराया था। इसमें गांव के रहने वाले शीलू सिंह, अभिषेक, रमेश व अज्ञात को नामजद किया गया था। पुलिस की जांच में पता चला कि जिन लोगों को हत्या का आरोपी बनाया गया है, उन लोगों की मृतक कृपाल सिंह के पुत्र सहदेव व अन्य परिवार के लोगों से रंजिश चली आ रही है, उनके बीच मुकदमेबाजी चल रही है।
विज्ञापन

 

गहनता से जांच करने पर पता चला कि हत्या मुकदमे में नामजद किए लोगों ने नहीं बल्कि कृपाल सिंह के बेटे सहदेव ने अपनी पत्नी शैलेंद्री व गांव में रहने वाले दो सगे भाई अनिल कुमार और सतीश कुमार के साथ मिलकर की थी। एसपी सिटी ने बताया कि साक्ष्य एकत्र करने के बाद शुक्रवार को सतीश, अनिल, सहदेव और शैलेंद्री को जीटी रोड नगला मधू के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर उक्त लोगों ने कृपाल सिंह की हत्या किए जाने का अपराध कबूल किया। सतीश की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त तमंचा व खोखा कारतूस बरामद कर लिया गया।
 
विज्ञापन

एक तीर से दो वार... संपत्ति भी कब्जे में और रंजिश भी पूरी
पुलिस को पूछताछ में मृतक कृपाल सिंह के हत्यारोपी बेटे सहदेव और उसकी पत्नी शैलेंद्री व अनिल और सतीश ने बताया कि गांव के रमेश, शीलू, अभिषेक और अंजट सिंह से उनका झगड़ा था। इन लोगों ने उन्हें एक लड़की से संबंध होने के मामले में अप्रैल 2025 में पीटा था। मुकदमा भी दर्ज कराया था। सतीश और अनिल ने बताया कि उनके पिता दुर्बीन सिंह से भी रमेश और अंजट सिंह से जानलेवा हमला का मुकदमा चल रहा था। इस मामले में वह जेल भी जा चुके हैं। पिता दुर्बीन की मृत्यु हो चुकी है। सहदेव ने बताया कि अनिल और सतीश की रंजिश के बारे में उनको जानकारी थी। इसलिए उनको भी इस प्लान में शामिल किया। दोनों का दुश्मन एक ही था।

 
विज्ञापन

एक अगस्त की रात सतीश ने घेर में चारपाई पर सो रहे पिता कृपाल सिंह के सीने में तमंचे से गोली मारी थी। इस दौरान सहदेव घर के बाहर निगरानी कर रहा था। हत्या के बाद सतीश घर चला गया। उसकी पत्नी ने साजिश के तहत विपक्षियों के खिलाफ ससुर की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इस हत्या से उनकी रंजिश भी पूरी हो गई और पिता की संपत्ति पर कब्जा भी आ गया।
 

जानलेवा हमला के मामले में सात अगस्त को होनी थी गवाही
आरोपी भाई सतीश और अनिल जानलेवा हमले के मामले में जमानत पर थे। इस मामले में सात अगस्त को न्यायालय में रमेश की गवाही होनी थी। आरोपी मुकदमे से बचना चाहते थे। हत्या करने के बाद सहदेव, अनिल के साथ ट्रक पर चला गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed