फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Slang, was celebrated yesterday enjoyment sesame Snkrnati

खिचड़ी, तिल का भोग लगा मनाई मकर संक्रंाति

Sat, 14 Jan 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sat, 14 Jan 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
Slang, was celebrated yesterday enjoyment sesame Snkrnati
खिचड़ी, तिल का भोग लगा मनाई मकर संक्रंाति - फोटो : अमर उजाला
 मकर संक्रांति पर शनिवार को जिले में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गरीबों को कंबल वितरण कर खिचड़ी भोज कराया। घरों, मंदिरों में पूजा कर गजक, तिल चढ़ाया। तो कई लोगों ने 14 तरह की चीजों का दान किया। कई गंगा स्नान करने के लिए फर्रुखाबाद गए।
विज्ञापन

सूर्य के मकर राशि पर संक्रमण करने के दिन को मकर संक्रांति पर्व के रूप में मनाए जाने की परंपरा है। मकर संक्रांति से देवताओं का दिन आरंभ होता है जो कि आषाढ़ मास तक रहता है। इस अवधि में विवाह सहित सभी मांगलिक कार्य और देव अनुष्ठान संपन्न किए जाते हैं। मकर संक्रांति पर खिचड़ी और तिल के पदार्थ खाने और दान देने की विशेष मान्यता है।  
विज्ञापन

शहर के चांदेश्वर चौराहे पर भाजपा महिला मोर्चा खिचड़ी वितरण किया। इस मौके पर वीना श्रीवास्तव मनोरमा सिंह, सुषमा दीक्षित, शालिनी अग्रवाल, पूनम मिश्रा, पुष्पा मिश्रा आदि मौजूद थीं। कचहरी रोड पर व्यापारियाें ने खिचड़ी वितरण किया। इस मौके पर यतींद्र गुप्ता, अखिलेश पांडेय, ध्रुव सिंह यादव, किशन दुबे, फरमान, रविंद सिंह आदि मौजूद रहे। मंडी स्थित छात्रावास पर समाजसेवी अरुण गुप्ता ने खिचड़ी वितरण किया। नगर के स्टेशन रोड पर गगन मिश्रा ने खिचड़ी भोज कराया। वहीं अवध नगर स्थित ब्रह्मदेव शिव हनुमान मंदिर पर विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। इसके साथ ही नगर के स्टेशन रोड, देवी रोड, कचहरी रोड, आश्रम रोड, आगरा रोड आदि में खिचड़ी भोज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटरा समान में कन्या जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में संघ ने समानमंडल की पांच शाखाओं ने खिचड़ी भोज कराया। इस दौरान जिला संघ के रामनरेश सिंह चौहान, शिवम राजावत, ध्रुब मिश्रा, सुधीर शर्मा, शैलेंद्र राठौर, बंटू चौहान आदि मौजूद रहे।

खिचड़ी भोज कार्यक्रम आज
 दयाल महेश सेवा समिति के तत्वावधान में 15 जनवरी को सुबह 11 बजे दयाल भगवती भवन गुड़मंडी में कंबल वितरण किया जाएगा। नगर के गुलजार पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आरएसएस खिचड़ी भोज करेगा।
 
कस्बों में भी दान-पुण्य कर मनाई संक्रांति
 कस्बों में भी मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बेवर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शनिवार को फर्रुखाबाद रोड स्थित प्रेमधाम मीराकुंज, सकतबेवर में मकर संक्रांति का उत्सव मनाया गया। जिला प्रचारक रोहित ने स्वयंसेवकों से कहा कि संघ के प्रमुख छह उत्सवों में मकर संक्रांति का उत्सव भी शामिल है। इस मौके पर कुलदीप मिश्रा, वीरेंद्र सिंह चौहान, राम जी भारद्वाज, संदीप दुबे, शशीकांत भदौरिया, अजय दीक्षित, विशाल भारद्वाज, धर्मेंद्र सिंह, अन्नू वैस आदि मौजूद रहे। ज्योंती में सभी दुकानदारों ने भंडारा किया। इस मौके पर संयोजक राजेश कुमार, राहुल गुप्ता, पंकज पाठक, दिनेश कुमार, अनिल कुमार, किशन कुमार आदि मौजूद  रहे।

घिरोर में मकरसंक्रांति पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने खिचड़ी भोज का आयोजन किया। इस मौके पर यतींद्र जैन, अनूप जैन, अभिषेक जैन, निक्की गर्ग, मोना गुप्ता, सचिंद्र सिंह, मोहन चौहान, चंदन चौहान आदि मौजूद रहे। वहीं कोसमा में ज्ञान सिंह शाक्य, रिंकू कुलश्रेष्ठ, कुलदीप आदि मौजूद रहे। कुसमरा में मकर संक्रांतिं का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह खिचड़ी भोज हुआ। सदर बाजार में व्यापार मंडल के नेतृत्व में चंदा एकत्रित कर, कठेरिया मोहल्ला के हनुमान मंदिर पर सभासद संजीव कठेरिया व गौरव कठेरिया के नेतृत्व में, प्रमुख मंदिरों पर खिचड़ी भोज कराया। इसके अलावा पदमपुर, सिंगनी, अरसारा, हिरौली, बुढ़ौली, ढढौस, नगला तारा, नुनारी, बंसरमऊ आदि गांवों में भी मकर संक्रांति का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। करहल में भी उल्लास से संक्रांति मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed