{"_id":"660d47e978d2d7539e04b668","slug":"six-day-old-baby-died-due-to-difficulty-in-breathing-in-mainpuri-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: सांस लेने में दिक्कत से छह दिन के बच्चे की मौत, दो अन्य को गंभीर हालत में किया गया रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: सांस लेने में दिक्कत से छह दिन के बच्चे की मौत, दो अन्य को गंभीर हालत में किया गया रेफर
Wed, 03 Apr 2024 05:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 03 Apr 2024 05:43 PM IST
सार
मैनपुरी में सांस लेने में दिक्कत से छह दिन के बच्चे की मौत हो गई। वहीं दो अन्य बच्चों को गंभीर हालत में रेफर किया गया है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल, मैनपुरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में बुधवार को मरीजों को भीड़ देखी गई। अस्पताल की ओपीडी में 86 बच्चों को प्राथमिक उपचार दिया गया। अधिकतर बच्चे बुखार के साथ निमोनिया और सांस लेने की दिक्कत की चपेट में थे। दो बच्चों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन
किशनी रोड स्थित एक भट्ठे पर निवास करने वाले गुलशन के छह वर्षीय पुत्र को बुधवार की सुबह अचानक सांस लेने में दिक्कत हुई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल की ओपीडी में बालरोग विशेषज्ञ डॉ. डीके शाक्य के पास मरीजों की भीड़ देखी गई। 86 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन
डॉ. डीके शाक्य ने बताया कि अधिकतर बच्चे, सर्दी, जुकाम और बुखार की चपेट में थे। कुछ बच्चे निमोनिया के चलते सांस की दिक्कत से भी जूझ रहे हैं। उन्होंने दोपहर तक पांच बच्चों को भर्ती कराया था। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि बच्चे को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन