{"_id":"9175322756b2f3b2428c90ebe8993c0b","slug":"sister-meena-said-do-not-marry-at-a-young-age-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीना दीदी ने कहा, छोटी उम्र में न करें शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीना दीदी ने कहा, छोटी उम्र में न करें शादी
Thu, 09 Nov 2023 07:00 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। आखिरकार सोमवार को मीना दीदी ने अपनी आवाज बच्चों को सुनाई ही दी। मीना दीदी ने बालिकाओं को जागरूक करने के लिए कहानी, कविता, गाना आदि सुनाया। साथ ही साथ बच्चों से सवाल भी पूछे। यह कार्यक्रम सर्वशिक्षा अभियान व यूनीसेफ उत्तर प्रदेश के सहयोग से प्रसारित किया गया।
उल्लेखनीय है कि परिषदीय स्कूलों में बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए रेडियो को भी एक सशक्त माध्यम बनाया गया है। इस क्रम में बालिकाओं को नेतृत्व प्रदान करने की क्षमता विकसित करने के लिए मीना की दुनिया का प्रसारण किया जाता है। सोमवार को बाकायदा 15 मिनट का एक पीरियड सभी स्कूलों में चला। इस दौरान बच्चों को रेडियो सुनवाया गया। लखनऊ स्टेशन पर मीना की दुनिया कार्यक्रम प्रसारित हुआ। पूर्व माध्यमिक विद्यालय पुरोहिताना की शिक्षिका रुचि दरबारी ने बताया कि सबसे पहले मीना ने एक कहानी सुनाई। कुल मिलाकर इसका निष्कर्ष यह था कि छोटी उम्र में बालिकाओं की शादी नहीं करनी चाहिए। इसके साथ ही पौधे के महत्व को बताया। मीना ने कहा कि पौधे हमारे जीवन के लिए सबसे उपयोगी है। बालिकाओं को जागरूक करने के लिए शिक्षा संबंधी कविता और गाना भी सुनाया। शिक्षकों ने मीना द्वारा पूछे गए सवाल साथ ही साथ बच्चों से हल कराए। शहर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवी रोड, प्राथमिक विद्यालय नगला पजावा सहित सभी स्कूलों में बच्चों को रेडियो पर मीना का कार्यक्रम सुनाया गया।