{"_id":"69c1abc680a8ff073e0b1ed6","slug":"sister-in-law-was-becoming-a-burden-removed-me-from-the-way-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-156173-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: बोझ लगने लगी थी भाभी, रास्ते से हटा दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: बोझ लगने लगी थी भाभी, रास्ते से हटा दिया
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
फोटो21 पुलिस की गिरफ्त में भाभी का हत्यारोपी रिषभ
- फोटो : Samvad
Link Copied
करहल। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव डिल्हा अनूपपुर निवासी पूनम की हत्या अनैतिक संबंध के चलते रिश्ते के देवर ने अंजाम दी थी, पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी ने कबूल किया है कि भाभी के साथ उसके संबंध थे, मगर अब भाभी उसे बोझ लगने लगी थी। इसी वजह से उसने उसे रास्ते से हटा दिया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।एसपी ग्रामीण राहुल मिठास ने बताया कि डिल्हा अनूपपुर निवासी सौरभ की शादी 10 साल पहले औरैया के थाना अजीतमल क्षेत्र के गांव जगन्नाथपुर निवासी 30 वर्षीय पूनम के साथ हुई थी। सौरभ अहमदाबाद में नौकरी करता था, पत्नी आठ साल के बच्चे और ससुर के साथ गांव स्थित घर में रहती थी। 10 मार्च को पूनम की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह गला घोंट कर हत्या किए जाने की जाने की बात सामने आई। मृतका के भाई बलवीर ने हत्या का आरोप लगाया था।पति की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी, पुलिस ने जांच की तो पता चला कि पूनम की हत्या रिश्ते के देवर रिषभ ने की है। सोमवार को एक सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विक्रांत गुर्जर नहर सहन तिराहे पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर रिषभ ने हत्या करने का अपराध कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि मृतका के साथ उसके अनैतिक संबंध थे। मगर, पिछले कुछ समय से दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा था। उसे आने वाले भविष्य में भाभी बोझ लगने लगी थी। इस वजह से 10 मार्च को उसने गला घोंट कर हत्या कर दी। शव को घर के ही बरामदे में डाल दिया था, एसपी ग्रामीण ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, वहां से पुलिस अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।एसपी ग्रामीण ने बताया कि पुलिस जांच कर रही थी, इस बीच पता चला कि आरोपी रिषभ ने कुछ समय पहले पूनम के मोबाइल से सिम चोरी कर लिया था, कुछ दिन बाद उसका इस्तेमाल भी किया। सर्विलांस के जरिये यह बात सामने आई तो रिषभ पर शक मजबूत हो गया। सोमवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने भाभी की हत्या किए जाने की बात कबूल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।