फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Showering divine joy at the birth of the unborn

अजन्मे के जन्म पर बरसा दिव्य आनंद

Thu, 25 Aug 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Thu, 25 Aug 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Showering divine joy at the birth of the unborn
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शहर में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। मंदिरों एवं घर-घर में भगवान श्रीकृष्ण की जीवन लीला को प्रदर्शित करने वाली झांकियां सजाई गईं। जैसे ही अर्द्धरात्रि को सूई 12 पर पहुंची मंदिरों में घंटे-घड़ियाल बजते ही नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, की आवाज गूंजने लगी। श्रद्धालुओं ने लड्डू गोपाल के जन्म के बाद पूजा-अर्चना की और भोग लगाकर व्रत खोला।
विज्ञापन


जन्माष्टमी पर मंदिरों के अलावा घरों में भी श्रद्धालुओं ने झांकियां सजाईं। रात नौ बजे के लगभग सभी झांकियां दर्शनों के लिए खोल दी गईं। शहर के द्वारिकाधीश मंदिर में छप्पन भोग लगाए गए। बाल कृष्ण और राधा की झांकी सभी का ध्यान आकर्षित कर रही थी।
विज्ञापन

श्री भीमसेन मंदिर, संतोषी माता मंदिर, पवनसुत मंदिर, देवी रोड स्थित रसिक बिहारी मंदिर, कटरा स्थित बाराह मंदिर, रेलवे स्टेशन स्थित राधा-कृष्ण मंदिर, सौतियाना स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर, एकरसानंद आश्रम, दुर्गा मंदिर, बाबा रघुवीरदास मंदिर आदि में आकर्षक झांकियां सजाई गईं। मंदिरों में राधा-कृष्ण की लीलाओं का प्रदर्शित करने वाली झांकी देखने के लिए देर रात्रि तक लोगों का तांता लगा रहा। रात्रि 12 बजते ही मंदिरों एवं घरों में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी तथा प्रसाद ग्रहण किया। जन्माष्टमी पर नगर पालिका द्वारा विशेष सफाई व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


40 रुपये तक में मिला खीरा
ऐसी मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने खीरे में भी जन्म लिया था। इसी मान्यता के चलते श्रद्धालुओं ने जमकर खीरे की खरीदारी की। खीरे की बेहद मांग के कारण विक्रेताओं ने मनमानी कीमत वसूल की। जहां सुबह से दोपहर तक खीरा 30 रुपये प्रति किलो तथा बड़ा 40 रुपये में बिक रहा था। वहीं दोपहर बाद इनकी कीमत क्रमश: 35 और 40 रुपये तक जा पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed